बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। आपको बता दें कि रणबीर फिट रहने के लिए डेली एक्सरसाइज करते हैं। हेल्थ के साथ वो कोई भी लापरवाही नहीं करते। 42 की उम्र में अपनी फिटनेस के साथ 25-30 साल के युवाओं को भी मात देते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है इसमें वो हैंड क्लैप पुलअप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर फैंस भी फिटनेस को लेकर काफी मोटिवेट रहे हैं। वीडियो में यह दिख रहा है कि पुल अप्स मशीन पर क्लैप करते हुए पुलअप्स कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए हैंड क्लैप पुलअप्स करने से क्या-क्या फायदे होंगे।
आखिर क्या होते है हैंड क्लैप पुलअप्स?
यह एक तरह का पुलअप्स होता है इसे करने से सेहत को कई फायदे भी होंगे। इसको भी बाकी पुलअप्स की तरह किया जाता है। इसे करने के दौरान भी आपको हाथों को पुलअप्स मशीन पर लगाकर अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाना है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DCl1u97ScIH/?utm_source=ig_web_copy_link
फायदे
. इसे करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहेगा।
. इसे करने से कोर मांसपेशियां एक्टिव होगी और मसल्स मजबूत बनेंगे।
. शरीर में एनर्जी बढ़ेगी और बॉडी भी एक्टिव रहेगी।
. इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर होगा।
. इसको करने से बाइसेप्स बढ़ेंगे और कंधे भी मजबूत बनेंगे।

इस तरह करें पुलअप्स
. इसको करने के लिए आप एक रॉड या फिर पुलअप्स मशीन पर लटक जाएं।
. फिर हाथों के बल लटक कर शरीर को ऊपर की ओर उठा लें।
. शरीर को ऊपर की ओर उठाते हुए दोनों हाथों को आपस में जोड़ लें। फिर ताली बजाएं और इसको नॉर्मल पुलअप्स की तरह ही करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
