लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी की कामना होते हैं। इसके लिए लोग बहुत कोशिश करते हैं और तरह तरह के प्रोडक्ट्स लेते हैं, लेकिन कई बार उनसे भी कोई फायदा नहीं हो पाता। जिसके लिए आपको चंपी यानी बालों में मसाज की बारे में सोचना चाहिए। ये तरीका बेहद पुराना है, खासकर दादी-नानी हेयर ग्रोथ को बढ़ाने और मजबूत बाल पाने के लिए ऐसा करने की सलाह देती हैं। लेकिन सवाल ये बनता है कि क्या चंपी करने से बाल बढ़ते भी हैं या नहीं?

Dermatologist की सलाह

इस टॉपिक पर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बालों और चंपी से जुड़ी एक रिसर्च के फैक्ट्स बताए हैं। डॉ. सरीन के मुताबिक एक रिसर्स के नतीजे ये बताते हैं कि लगातार अगर 6 महीनों तक रोज केवल 4 मिनट तक बालों में मसाज या चंपी की जाए तो आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं। चंपी से बालों की मोटाई बढ़ने लगती है और सिर पर बाल घने नजर आते हैं।

Scalp Massage के फायदे

डॉ.बताती हैं कि मसाज करने से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। मसाज करने से हेयर रूट्स पर हल्का खिंचाव होता है, जिससे स्टेम सेल्स ग्रोथ होती है। आपको बता दें कि ये स्टेम सेल्स नए हेयर फाइबर बनाते हैं जिससे सिर पर बाल अधिक घने और मोटे नजर आते हैं। लेकिन ये भी जान लें कि इससे बालों की लंबाई पर कोई असर नहीं पड़ता। हेयर ग्रोथ तो नहीं होगी, लेकिन बाल घने और मजबूत जरूर बनेंगे।

कौन सा तेल रहेगा बढ़िया?

अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी होगा कि चंपी करनी तो है लेकिन कौन से तेल से करें, ताकि असर भी अच्छा हो। इसे लेकर डॉ. बताती हैं कि चंपी से जुड़ी इस रिसर्स में किसी भी तेल का इस्तेमाल नहीं किया गया था। सिर्फ हाथों की मदद से रोज 4 मिनट बालों की मसाज करने से भी आपको फायदे मिल सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *