पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस उनकी कायल आवाज के तो मुरीद हैं लेकिन उनकी फिट बॉडी और जिंदादिली के कारण भी उन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। अब हाल ही में दिलजीत ने अपनी दिल लुमिनाटी टूर के दौरान एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी मेंटल हेल्थ को कैसे मजबूत रखते हैं तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए सिंगर का यह टिप्स बताते हैं जो शायद आपके काम भी आए। आइए जानते हैं।

हर सुबह 10 मिनट अपने साथ बिताएं

दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आपको हर सुबह अपने साथ 10 मिनट बिताने चाहिए। आजकल के लाइफस्टाइल के चलते हम सभी लोग अपने आप को समय नहीं दे पाते। ऐसे में दिलजीत का कहना है कि आप रोज सुबह 10 मिनट अपने लिए #Metime निकालें। आप उस दौरान कुछ भी कर सकते हैं जैसे कि मेडिटेशन, योगा, डांस या फिर सिंगिंग लेकिन आप अपने साथ 10 मिनट जरुर बिताएं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DCCAbPTRaPk/?utm_source=ig_web_copy_link

होममेड हेल्थ ड्रिंक्स पीते हैं दिलजीत

आपको बता दें कि कुछ समय पहले दिलजीत ने अपना हेल्थ सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में हेल्थ ड्रिंक की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वह पानी में हल्दी डालकर पीते हैं वहीं दूसरी ड्रिंक में वह नीम, आंवला और पानी पीते हैं। आपको बता दें कि हल्दी एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स होती है ऐसे में हल्दी का पानी खाली पेट पीने की सलाह भी दी जाती है।

आंवला और नीम से बनी ड्रिंक

इसके अलावा दिलजीत नीम और आंवला से बनी ड्रिंक भी पीते हैं। यहां नीम हार्ट को हेल्दी रखता है और आई साइट बढ़ाता है वहीं इससे लिवर और इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। इसके अलावा आंवला में विटामिन-ए, पाइरिडोक्सिन, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व और सोडियम, पौटेशियम, कैरोटीन, कैल्शियम, तांबा, फास्फोरस, मैंग्नीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *