अचानक से एक दिन लगता है कि आपके साथ कुछ भी सही नहीं चल रहा और आप एकदम निराश और लो सा रहना शुरू हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि कुछ भी ठीक नहीं होगा और बस नेगेटिव माइंडसेट हो जाता है। लेकिन आपतो बता दें कि हर समय अपने बारे में असुरक्षित महसूस करना, आपके जीवन के हर पहलू पर असर डाल सकता है। इसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा, क्योंकि आपके ही दिमाग ने ऐसा सोचना शुरू किया था।

अच्छा महसूस न होना आपके सभी रिश्तों पर असर डालता है। आप तो नेगेटिव होते हैं साथ में अपने आस-पास वालों को भी कर देते हैं। एक शोध से पता चला है कि आत्म-सम्मान आपके रिश्ते की संतुष्टि को प्रभावित करता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं जिसकी मदद से आप आत्म-सम्मान बढ़ा सकते हैं। लेकिन याद रखें कि ये रातों रात नहीं होगा।

अपनी ज़रूरतों का ख्याल रखें

दूसरों की जरूरतों का तो ख्याल रख लेते हैं लेकिन खुद का कौन रखेगा? ये भी आपको ही रखना होगा। दूसरों की जरूरतों का ख्याल रखते-रखते खुद को भूल जाएगे तो हो सकता है कि आप खुद को उतना महत्व न दो। दिनचर्या में ज़्यादा से ज़्यादा खुद की देखभाल करना सीखें ताकि नकारात्मक विचारों से निपटने और अपने आत्म-सम्मान को बढ़ने में मदद मिले।

छोटी से छोटी अच्छी चीजों की सूचि बनाओ

जो भी आप दिन में अच्छा करते हैं उसकी एक सूचि बनाएं। चाहे जैसे भी कोई चीजे हो। आपने किसी बच्चे की उसके स्कूल के काम में मदद की हो या आपको अचानक कहीं से कुछ पैसे मिल गए हों या अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताया हो। ये सब चीजें आपकी कमियों के बजाय आपके योगदान पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है।

शरीर की देखभाल के लिए आप हफ्ते में एक बार अपनी मालिश या फेशियल करा सकते हैं। दिन में कुछ देर के लिए अपना मनपसंद कोई काम करें। फोन से दूर रहने की कोशिश करें। पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन बना कर खाएं, ताकि आपको खुशी हो। नींद को प्राथमिकता दें, इससे आपको एक बैलेंस मिलेगा जिंदगी में और आत्म-सम्मान की भावना आएगी।

अजीबोगरीब स्थिति को स्वीकार करें

जब भी अजीबोगरीब स्थिति आए तो खुल कर अपनाए, क्योंकि ये तो जिंदगी का हिस्सा है, इससे हम भाग नहीं सकते। जहां भी जाएंगे पीछे तो आएगी ही। ऐसे स्वीकार करने से आपको शांति मिलेगी क्योंकि जो होना है वो तो होकर ही रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *