ये आपने कभी न कभी महसूस किया होगा कि रात में अगर नींद अच्छी आए तो अगला पूरा दिन एनर्जी से भरा और अच्छा जाता है। लेकिन अगर आपको रात को नींद नहीं आती तो काफी हेल्थ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोग कहते होंगे कि वे बिस्तर पर तो समय पर चले जाते हैं, लेकिन वे कभी मोबाइल चलाते रहते हैं या बस करवटते बदलते रहेंगे।

जिस कारण जब वे अगली सुबह उठते हैं तो उन्हें लो फील होता है और कुछ करने का मन नहीं करता क्योंकि उनके शरीर और दिमाग को पूरी तरह नींद नहीं मिली होती। अगर आप भी चाहते हैं कि आपको समय पर नींद आ जाए और सबुह आप एनर्जी से भरे रहें तो हम आपके लिए आपके फायदे की चीज लाएं है।

दिमाग की शांति के लिए करें ये काम

रात को सोने से पहले चाहते हैं कि आपका दिमाग शांत रहे तो सोने से पहले आप मेडिटेशन कर सकते हैं। गहरी सांसें लेने से भी तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। अपनी ये आदत बना लें कि रोज सोने से पांच, दस मिनट पहले ध्यान करेंगे, नींद में आपकी काफी सुधार होगा।

Overthinking से बचें

जब भी रात को बिस्तर पर जाते होंगे तो आप ओवरथिंक जरूर करते होंगे, लेकिन आपको इससे बचना होगा। अगर आप ओवरथिंक करेंगे तो आपका दिमाग चलता रहेगा और शांत नहीं होगा। जिस वजह से आपको नींद आने में परेशानी होगी। जब भी आप बिस्तर पर जाएं तो एक काम किया करें कि दिनभर की सारी बातें दिमाग से निकाल दिया करें। स्ट्रेस फ्री होकर बिस्तर पर सोने जाए, ताकि बेहतर नींद आए।

अच्छी नींद के उपाय

अच्छी नींद के लिए ध्यान में रखें कि सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी को यूज करना बंद कर दें। दरअसल डिजिटल डिवाइस को यूज करते समय ब्लू लाइट निकलती है जिससे आपकी नींद बाधित होती है तो अपनी अच्छी नींद के लिए ऐसा करने की आदत डाल लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *