वॉशिंग मशीन सभी के घरों में मौजूद होती हैं। इससे गंदे कपड़े को साफ करने में मदद मिलती है हालांकि, अगर वॉशिंग मशीन का सिर्फ इस्तेमाल ही होता रहे है और उसकी साफ-सफाई पर ध्यान न दिया जाए तो इसमें हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस भी पनप सकते हैं। फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन के गर्म और नम वातावरण के कारण बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि कम से कम महीने में एक बार वॉशिंग मशीन की सफाई जरूर करें। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि वॉशिंग मशीन के कारण कौन-कौन से इंफेक्शन शरीर में हो सकते हैं।
स्टैफिलोकोकस ऑरियस
यह बैक्टीरिया गर्म और नम वातावरण में रहते हैं, जैसे कि वॉशिंग मशीन। इससे कई तरह के स्किन इन्फेक्शन हो सकते हैं। यदि किसी चोट या कट से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाएं तो गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए आप गर्म पानी और रेगुलर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लीच का इस्तेमाल करें। यह बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। महीने में एक बार आप गर्म पानी में ब्लीच डालकर वॉशिंग मशीन को डिसइनफेक्ट जरूर करें। इससे यह साफ हो जाएगी।

फंगल इंफेक्शन
कैंडिडा और मोल्ड जैसे फंगस वॉशिंग मशीन के नम पार्ट्स में मौजूद होते हैं। खासतौर पर फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन से स्किन इंफेक्शन और खुजली के साथ सांस से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में इससे बचाव के लिए मशीन की सफाई करें। महीने में एक बार वॉशर क्लीनर और गर्म पानी, विनेगर से साफ करें।
ई. कोलाई
ई कोली जर्म्स हैं जिसको बैक्टीरिया कहते हैं। यह कई जगहों पर मौजूद होते हैं जिसमें वातावरण, खाना-पानी, इंसान और जानवर शामिल हैं। ये गंदे कपड़े जैसे अंडरवियर और डायपर से भी फैल सकते हैं। इनसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहेगा। ऐसे में इससे बचने के लिए अंडरगारमेंट्स, कपड़े और किचन टॉवल को अलग से गर्म पानी से ही धोएं।
माइकोबैक्टीरियम इंफेक्शन
नॉन ट्यूबरकुलस माइकोबैक्टीरिया भी वॉशिंग मशीन में मौजूद होते हैं, जिनके कारण स्किन और रेस्पिरेट्री इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए टॉवल, जिम वाले कपड़े और स्किन से संपर्क में रहने वाले अन्य सामान की सफाई गर्म पानी में ही करें। इसके लिए समय-समय पर वॉशिंग मशीन में गर्म पानी डालकर चलाएं और उसकी सफाई का भी ध्यान रखें।
स्यूडोमोनास इंफेक्शन
यह एक ऐसा बैक्टीरिया है, जो पानी और मिट्टी में पाया जाता है। इससे स्किन रैशेज और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। यह नम वातावरण में जन्म लेता है, जिसमें वॉशिंग मशीन भी शामिल है। इससे बचने के लिए मशीन का इस्तेमाल करने के बाद उसके डोर को खुला छोड़ें, जिससे मॉइश्चर बिल्डअप न हो पाए।
वॉशिंग मशीन के बैक्टीरिया से होगी ये समस्याएं
. स्किन इंफेक्शन
. लंग्स इंफेक्शन

. यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन
. ब्लड इंफेक्शन
ऐसे साफ करें वॉशिंग मशीन
. नियमित रूप से वॉशिंग मशीन की सफाई जरुर करें।
. वॉशिंग मशीन के अंदरूनी हिस्सों को अच्छे से साफ करें।
. वॉशिंग मशीन के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करें।

. इसको को गर्म पानी से धोएं.
. नियमित रूप से इसे डिसइन्फेक्ट करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
