बिग बॉस ओटोटी की एक्स कंटेस्टेंट और फेमस सिंगर नेहा भसीन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने से जुड़ी हर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से सिंगर अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा ने बताया था कि वह प्रीमेन्स्ट्रुओल डिस्फोरिक डिसऑर्डर से जूझ रही हैं जिसके कारण उनका वजन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वह बॉडी डिस्मॉर्फिया का शिकार भी हैं। अब अपने सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
बीमारी को लेकर छलका नेहा का दर्द
अपने बुरे दौर को याद करते हुए सिंगर ने कहा कि वह 10 घंटे कमरे में अकेले बैठकर रोती थी हालांकि अब वह खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। नेहा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘जब मैं टीनएज में थी उसी समय से मैं प्रीमेन्स्ट्रुअल डिसफोरिक डिसऑर्डर से पीड़ित थी। साल 2022 में जब मुझे पता चला कि मेरे अंदर प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी है जिसके कारण हर 15 दिन में मेरा उठना और जीना मुश्किल हो जाता है। हालांकि अपने बढ़े हुए वजन को लेकर एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी है’। अब उन्होंने इस बात का जिक्र पोस्ट में किया और बताया कि वजन के कारण उन्हें कैसे ट्रोल किया गया था। नेहा ने लिखा किउनके वजन को लेकर उन्हें लोग काफी बुरा भला बोलते हैं हालांकि मैं लगातार पुशअप्स और वर्कआउट के जरिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ऐसा हो नहीं रहा।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DCquYMgtigW/?utm_source=ig_web_copy_link
2022 से दवाओं पर है नेहा
आगे सिंगर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि – ‘मैं कई साल से हेल्प भी ले रही हूं लेकिन इसके बावजूद भी मेरी बीमारी ने मेरी जिंदगी ले ली है। मैं खुद को खोती ही जा रही हूं 2022 से मैं दवाईयों पर हूं हालांकि पिछले 20 साल से मैं बिना दवाई के ठीक होने की कोशिश कर रही थी लेकिन मैं नहीं कर पाई। साल 2024 से मेरा संगीत से भी मन उठ गया है मैंने अपने दोस्त और जिंदगी भी खो दी है मैंने थेरेपिस्ट को बदला, योग किया और काम तक करना बंद कर दिया लेकिन मेरी बीमारी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही’।
एंटीडिप्रेसेंट दवाईयों ने बढ़ाया वजन
आगे नेहा ने लिखा कि – ‘मेरा 10 किलो वजन बढ़ गया है मेरी एंटी डिप्रेसेंट दवाईयां चल रही हैं जिससे मेरा वजन और बढ़ गया है इस दौरान लोगों ने मुझे काफी बॉडी शेमिंग भी फील करवाया जिसके कारण से मैं जिम में घंटों बैठकर रोती रहती थी मैं एक दिन के 10 घंटे तक अंधेरे में बैठी रहती थी हालांकि अब मैं इन सभी चीजों से निकलने और बेहतर होने की कोशिश कर रही हूं’।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C-NU8ops3Gf/?utm_source=ig_web_copy_link
