आज के समय में ज्यादातर महिलाएं वर्किंग होती हैं। वर्किंग होने के कारण वह अपने घर को भी संभालती हैं। घर के कामकाज के साथ-साथ रसोई में लंबे समय और लगातार खड़े रहने के कारण महिलाओं को पैरों, घुटनों और पीठ पर भारी दबाव भी पड़ता है जिसके कारण उन्हें दर्द, थकावट जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं हालांकि वह अपनी हेल्थ की प्रवाह नहीं करती लेकिन यह बहुत जरुरी है कि महिलाएं अपने शरीर का ध्यान रखें और खुद को फिट रखने के लिए डेली रुटीन में कुछ एक्सरसाइज शामिल करें। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर को थकावट और दर्द से राहत मिलेगी बल्कि मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी। तो चलिए आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए ऐसी 5 एक्सरसाइज बताते हैं जिनका रुटीन में अभ्यास करके आपकी थकान दूर होगी।

नी पुशबैक

यह एक्सरसाइज आपके घुटनों और जांघों को मजबूत बनाने के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इसे करने के लिए आप एक पैर को थोड़ा पीछे की ओर खींचें। फिर धीरे-धीरे अपने घुटने को फैलाएं। इस प्रक्रिया को हर पैर के लिए 10-12 बार दोहराते रहें। यह एक्सरसाइज लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाले घुटने के दर्द को कम करने में मदद करेगी।

स्ट्रेचिंग

खड़े रहने के कारण शरीर की मांसपेशियां थक जाएंगी खासकर जब आप लगातार किचन में काम करते हैं तो ऐसे में आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। स्ट्रेचिंग करने के लिए एक पैर को आगे बढ़ाकर और दूसरे पैर को पीछे करके दोनों हाथों से शरीर को आगे की ओर झुकाएं। इसे 10-12 सैकेंड तक होल्ड करें और फिर आराम करें।

काफ रेज

किचन में खड़े रहकर या काम करते हुए काफ रेज करना एक बेहतरीन एक्सरसाइज रहेगी। इससे आपके कॉफ की मांसपेशियां मजबूत होंगी और पैरों में खून का फ्लो बढ़ेगा जिससे थकावट कम होगी। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें। फिर अपने पंजों पर उठने की कोशिश करें और कुछ सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें। इसे 10-12 बार रोज करें। इसके अभ्यास से आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत होंगी और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कंधे की रोटेशन

खड़े रहते समय कंधे पर भी दबाव पड़ेगा जिससे दर्द होगा। कंधे की रोटेशन एक आसान एक्सरसाइज रहेगी जो कंधे के जोड़ों को आराम देगी। इसे करने के लिए दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई पर रखें और फिर अपने कंधों को गोल-गोल घुमा लें। इसे 10-12 बार हर दिशा में करें। इससे कंधे के दर्द में आपको राहत मिलेगी।

हिप रोटेशन

यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पीठ और कूल्हे के दर्द को कम करने में मदद करेगी। इसे करने के लिए खड़े होकर अपने दोनों पैरों को थोड़ा खो लें। फिर धीरे-धीरे अपने कूल्हों को गोल घुमाते हुए सर्कल बना लें इसे 10 बार एक दिशा में और फिर 10 बार दूसरी दिशा में करें। यह अभ्यास पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने में मदद करेगा।

इस बात का भी रखें ध्यान

लंबे समय तक खड़ा रहने से आपके शरीर पर दबाव पड़ेगा, लेकिन ऊपर बताई गई आसान सी एक्सरसाइज को अपनाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकती हैं। ये एक्सरसाइज न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करेगी बल्कि खड़े रहने के कारण होने वाली थकावट और दर्द को भी कम करेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *