लोग अक्सर ये कहते हैं कि ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, जो कि सही बात भी है, लेकिन ड्राई फ्रूट्स के साथ इनता तेल भी बहुत फायदे देता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। और ये शरीर को काफी फायदे भी पहुंचाते हैं। वैसे तो सारे ड्राई फ्रूट्स अच्छे होते हैं, लेकिन अगर बात सिर्फ एक की करें तो सबसे बेस्ट बादाम को माना जाता है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

बहुत से लोग हैं जो बादाम दूध में डालकर खाते हैं और बहुत से लोग इसे पानी में भिगो कर। वैसे इसका तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसके इस्तेमाल से बाल और स्किन मजबूत रहते हैं। ये चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में भी लाभकारी है।

चेहरे पर तेल का इस्तेमाल

बादाम के तेल को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपका चेहरा अच्छी तरह साफ हुआ हो। साफ करने के बाद हाथों में दो बूंदें तेल की लें और इसको अच्छे से चारो तरफ लगाएं। उंगलियों की मदद से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। अगर आप सूखी और डिहाइड्रेटेड त्वचा से परेशान हैं तो इसे हफ्ते में दो से तीन बार नियमित तौर पर लगाना शुरू करें।

बादाम तेल के फायदे

बादाम के तेल के तो फायदे ही फायदे हैं। इसे लगाने से त्वचा को गहराई से नमी प्रदान होती है। साथ ही सूखी और खुरदरी त्वचा को मुलायम बनाता है। इससे आंखों के डार्क सर्कल्स हट जाएंगे और इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को जवां बनाए रखता है। झुर्रियों भी कम होती हैं।

बात करें बालों की तो बादाम के तेल को बालों में लगाने से ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या कम होती है। इसे बालों की जड़ को पोषण मिलता है। इसी वजह से बाल मजबूत और घने बनते हैं। इसे लगाने से आपके बालों में चमक आएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *