टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर वह चर्चा में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू में अब उन्होंने बताया कि उनके मम्मी-पापा चाहते हैं कि वह सेरोगेसी से मां बनें। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद अब टीना दत्ता ने भी एग फ्रीजिंग की बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि 20 साल की लड़कियों को अपने एग फ्रीज करवाने चाहिए क्योंकि उस समय एग काफी फर्टाइल होते हैं और उनको सही मात्रा मिलती है। उन्होंने 35 साल तक हर उम्र की महिलाओं के लिए इसे बेहद जरूरी बताया है। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि एग फ्रीजिंग क्या होती है और इसकी सही उम्र क्या रहेगी।

क्या होती है एग फ्रीजिंग?

एग फ्रीजिंग को ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जहां एक महिला के एग निकाले जाते हैं और फिर फ्रीज किए जाते हैं। इन एग को फ्यूचर में प्रेग्नेंसी के लिए इस्तेमाल करने के लिए स्टोर किया जाता है। यह महिलाओं को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार होने तक अपनी रिप्रोडक्शन कैपसिटी बनाए रखने में भी मदद करता है।

ऐसे होती है एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग से पहले किसी भी महिला को एक फर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। इसके बाद, महिला को हार्मोनल इलाज दिया जाता है ताकि एग प्रोडक्शन बढ़ सके फिर इस एग की जांच की जाती है। जब एग तैयार हो जाएं तो उन्हें शरीर में से निकाला जाता है। इसके बाद एग को फ्रीज किया जाता है और उन्हें स्टोर किया जाता है।

सही उम्र

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एग फ्रीज करवाने की सबसे अच्छी उम्र अक्सर 30-34 साल तक होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एग की क्वॉलिटी और क्वॉन्टिटी आमतौर पर शुरुआती से लेकर 30 की एज तक ज्यादा होती है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाएगी। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है खासकर 35 साल के बाद इसमें गिरावट आने लगती है।

क्या 20 की उम्र में करवा सकते हैं एग फ्रीज

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एग को जल्दी फ्रीज यानी की 20 साल में ही फ्रीज करवाने से ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। इससे फ्रीजिंग का खर्चा ही बढ़ेगा। डॉक्टर्स का कहना है कि यह किसी महिला के लिए अच्छा ऑप्शन होगा। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ेगी लेकिन इसे कब कराना चाहिए, इसके लिए सही सलाह की जरूरत होगी।

एग फ्रीजिंग कितना सेफ

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर एग को फ्रीज करवाना सेफ होगा। इसके कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जैसे कि सूजन या हार्मोन थेरेपी के कारण मूड में बदलाव होना। इसके रिस्क काफी कम हैं, यही कारण है कि एग फ्रीजिंग की इन दिनों काफी डिमांड है।

एग फ्रीजिंग का खर्चा

एग फ्रीजिंग का खर्चा सालाना 1.5 लाख से लेकर 2.5 लाख तक होगा। इसकी कॉस्ट अलग-अलग सेंटर के हिसाब से हो सकती है हालांकि, इसे कितने समय के लिए रखा जाएगा इससे भी एग फ्रीजिंग का कवर बढ़ सकेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *