हाथ और पैर जैसे अंग शरीर के ऐसे अंग होते हैं यहां सबसे पहले ठंड महसूस होती है क्योंकि शरीर कोर की गर्मी को बनाए रखने के लिए उनमें ब्लड सर्कलेशन धीमा हो जाता है। ऐसे में आज विस्तार से आपको बताते हैं कि शरीर के किस अंग में सबसे ज्यादा ठंडा लगती है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
शरीर के इन अंगों में सबसे ज्यादा ठंड
नाक को सबसे पहले ठंड लगने की संभावना रहती है क्योंकि यह उपास्थि ऊतक से बनी होती है और इसमें बहुत ज्यादा इन्सुलेटिंग फैट्स नहीं होती। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है क्योंकि उनमें मांसपेशियां कम होती हैं, जो गर्मी पैदा करती हैं। इसके पीछे महिला के शरीर की बनावट और उनकी संरचना भी मायने रखते हैं।

शरीर में खून की कमी के कारण
इसके अलावा जिन लोगों के शरीर में खून की कमी, डिहाइड्रेशन या विटामिन की कमी हो तो उन्हें भी ज्यादा आसानी से ठंड लग सकती है। कुछ लोग दूसरों की तुलना में ठंड के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। शरीर में तापमान में उतार-चढ़ाव को समझने और प्रतिक्रिया करने के लिए परिष्कृत तंत्र होते हैं। ऐसे में त्वचा में नसें तापमान में बदलाव को पकड़ लेती हैं और मस्तिष्क को जानकारी भेजती हैं। हमारी जांघें और निचले पैर शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में ठंड के प्रति कम संवेदनशील होते हैं।
नाक और कान
आपको बता दें कि शरीर के नाक और कान में सबसे ज्यादा ठंड लगती है, क्योंकि यह अंग खुले हुए रहते हैं और यह टेंपरेचर के संपर्क में आते हैं। सर्द हवा नाक के जरिए शरीर में घुस जाती है और इसके कारण फेफड़ों में ठंडी हवा जाती है। सर्दियों के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को ठंड ज्यादा लगती है लेकिन कुछ व्यक्तियों को शरीर के अन्य अंगों की तुलना में हाथ और पैर में ज्यादा ठंड लगती है हालांकि हमारे शरीर का डिजाइन ऐसा है कि बॉडी का तापमान संतुलित बना रहेगा।

हाथ-पैर में इसलिए लगती है ज्यादा ठंड
बता दें कि जब शरीर से बाहर का तापमान ज्यादा कम रहता है तो ऐसी स्थिति में हमारी बॉडी यह सुनिश्चित करती है कि शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक खून के प्रवाह को बरकरार रखा जाए ताकि इन अंगों पर बाहरी ठंड का असर कम पड़े। ऐसी स्थिति में रक्त के प्रवाह में अंतर आता है और महत्वपूर्ण अंगों को गर्म करने के कारण रक्त का प्रवाह हाथ और पैर तक जाते-जाते कम होने लगता है। इसी वजह से ठंड के मौसम में कुछ लोगों के हाथ और पैर में ज्यादा ठंड लगने लगती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, इससे बचने के लिए सिर्फ आप कुछ उपाय कर सकते हैं।
अगर आपको भी हद से ज्यादा ठंड लगती है तो रोज ये काम जरुर करें।
. गर्म कपड़े पहनें
. रोज एक्सरसाइज करें
. टहलें
. इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें
. गर्म तेल से मालिश करें

.भरपूर मात्रा में पानी पिएं
कुछ लोगों को बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है। इसके पीछे कुछ कारण भी हो सकते हैं जैसे कि प्रेग्नेंसी में एनीमिया और खराब ब्लड सर्कुलेशन की समस्या, डायबिटीज, आयरन की कमी, विटामिन-बी12 की कमी, खराब ब्लड सर्कुलेशन।
