डाइट को बैलेंस्ड करने के लिए प्रोटीन का सही इनटेक ठीक होना बेहद जरूरी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को प्रोटीन की जरूरत होती है। बच्चों में हेल्दी ग्रोथ के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। वहीं वयस्कों में मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन लेना जरूरी है इसलिए डेली डाइट में प्रोटीन लेना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है, जो लोग वेट लॉस जर्नी पर होते हैं उन्हें भी पर्याप्त प्रोटीन लेना चाहिए क्योंकि यदि आप डाइट में पूरा प्रोटीन लेते हैं तो आपको बार-बार फूड क्रविंग नहीं होगी। इससे वेट लॉस में मदद मिलेगी। यदि बॉडी को जरूरत के अनुसार, प्रोटीन नहीं मिलता तो इससे बॉडी के फंक्शन स्लो हो जाएंगे। इससे हार्मोनल हेल्थ को भी नुकसान होगा और थकावट व कमजोरी जैसी समस्याएं रहने लगेगी। प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए कई लोग रोज दाल खाते हैं लेकिन क्या सिर्फ दाल रोज खाने से प्रोटीन की जरूरत पूरी होगी। क्या डेली डाइट में दाल शामिल करके प्रोटीन की जरूरत को पूरा किया जा सकता है? आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

क्या सिर्फ दाल खाने से रोज के प्रोटीन की जरूरत पूरी होगी?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ दाल खाने से प्रोटीन की जरूरत पूरा नहीं हो सकती है। प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए बॉडी को कई अमिनो एसिड की जरूरत पड़ती है लेकिन दाल में सभी अमिनो एसिड मौजूद नहीं होते। एक कटोरी दाल में करीब 5 से 10 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि हमारी बॉडी को वजन के बराबर ग्राम में प्रोटीन रोज लेने की जरूरत होती है। इससे बॉडी का डेली प्रोटीन इनटेक पूरा नहीं हो पाता इसलिए प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए अलग-अलग सोर्स को शामिल करना जरूरी है। दाल में प्रोटीन होने के साथ फाइबर भी होता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन संबंधित समस्याएं कंट्रोल रहती हैं। दाल में प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करेगा। इसमें कई मिनरल्स और विटामिन्स भी पाए जाते हैं और शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

ऐसे पूरी करें डेली प्रोटीन इनटेक

डेली प्रोटीन इनटेक को पूरा करने के लिए आप डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं।

पनीर और टोफू

वेजिटेरियन्स के लिए पनीर और टोफू प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स रहेंगे। पनीर को दूध और टोफू को सोयाबीन के साथ तैयार किया जाता है इसलिए इनमें प्रोटीन ज्यादा होता है। इन्हें आप सब्जी बनाने, आटा गूंथने या सलाद के तौर पर डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अंडे का सेवन करें

एक मध्यम आकार के अंडे से आपको 6 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा। आप नाश्ते में उबले अंडे, आमलेट या अंडे की भूर्जी बनाकर खा सकते हैं। यह पचने में आसान होता है और शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है।

सोयाबीन और अन्य सोर्स

डेली डाइट में सोयाबीन शामिल करके भी प्रोटीन की जरूरत पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा कोटेज चीज, छोले, राजमा, चने, चिकन और मीट के सेवन से भी प्रोटीन इनटेक पूरा होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *