क्या आपने स्विमर्स इयर या ओटिटिस एक्सटर्ना के बारे में सुना है? ये एक तरह की इंफेक्शन है, जो आउटर इयर कैनाल में पानी रूकने की वजह से होती है। कान में पानी किसी भी वजह से रुक सकता है और कई बार तेज़ी से कॉटन स्वैब और टूथपिक जैसी वस्तुओं को कान में डालने से भी हो सकता है। जब कान में पानी रुक जाता है तो वहां नमी बनी रहती है, जिससे बैक्टीरिया को पनपने और बढ़ने में मदद मिलती है। ये सारे कारण इयर कैनाल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लाएं हैं, जिसकी मदद से इंफेक्शन के शुरुआती इलाज में आपकी मदद हो सकती है।
Olive Oil
जैतून के तेल में ऐंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जिसकी वजह से इंफेक्शन के इलाज में मदद हो सकती है। इसके साथ आप लहसुन और विटामिन ई ऑयल का भी यूज कर सकते हैं, क्योंकि इनमें ऐंटी-माइक्रोबियल जैसे गुण होते हैं। इसे लगाने के लिए आप दो-तीन लहसुन की कलियों को पीसकर छोटे चम्मच तेल में रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद आप सुबह इसे छान लें। विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें डालें और तेल को हल्का गर्म कर लें। इंफेक्शन खत्म करने के लिए कान में दिन में तीन बार 2-4 बूंदें डालें।
गर्म सेक
गर्मी, कान के अंदर जो भी तरल पदार्थ होगा उसे बाहर निकालने में मदद करेगी, जिसके लिए आप एक कपड़े को थोड़े गर्म पानी में भिगोएं (कपड़ा साफ होना चाहिए) और फिर इसे बाहर निकला कर निचोड़ लें। इसे इंफेक्शन वाले कान पर कुछ देर के लिए रख लें और हर 15 मिनट में इस प्रक्रिया को दोहराएं।
प्याज का रस
अगर प्याज के रस को कान में डालेंगे तो कुछ ही मिनटों में राहत मिल सकती है। इसके रस को बनाने के लिए एक छोटे प्याज़ को ब्लेंड कर लें और फिर रस को हल्का गर्म करें। अब जिस कान में दिक्कत है उसमें दो से तीन बूंद डाल लें। पांच मिनट के बाद अपने कान को झुकाकर एक्स्ट्रा रस बाहर निकालें। दिन में दो से तीन बार इसे करें।
White Vinegar
एसिड की मदद से आपकी इंफेक्शन कम होगी साथ ही खुजली भी। इसे लगाने के लिए आप एक कटोरी में दो से तीन टेबलस्पून वाइट विनेगर और रबिंग अल्कोहल डालें। इस मिश्रण की दो से तीन बूंदें कान में डालें थोड़े मिनट बाद कान को झुकाकर एक्स्ट्रा मिश्रण निकाल दें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
