पीसीओएस महिलाओं में होनी वाली एक आम स्वास्थ्य समस्या है। यह हार्मोनल असंतुलन और मेटाबॉलिक विकारों से जुड़ी हुई है इसके कारण अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना, चेहरे पर ज्यादा बाल, मुंहासे, और प्रजनन क्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसका एक मुख्य कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस भी हो सकता है, जिसके चलते महिलाओं का वजन बढ़ेगा। वजन कम करना पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और महिलाओं की ऑवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाएगा। आइए जानते हैं कि क्या वजन कम करने से पीसीओएस के लक्षणों को कम कैसे कर सकते हैं।
प्रजनन क्षमता में होगा सुधार
वजन कम करने से महिलाओं की ओव्यूलेशन प्रक्रिया बेहतर होगी इससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाएगी जिन महिलाओं को पीसीओएस के कारण गर्भधारण में कठिनाई होती है, उनके लिए वजन घटाना एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका होगा।

इंसुलिन सेंसिटिविटी होगी अच्छी
पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस रहता है, जिससे शरीर में इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं होता। वजन कम करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होगा, जिससे शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। इससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम भी कम होगा और पीसीओएस के लक्षणों में राहत मिलेगी।
सूजन संबंधित समस्याओं में आएगी कमी
पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में शरीर में सूजन की समस्या भी होती है, जो वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाएगी। वजन कम करने से शरीर में सूजन कम होगी, जिससे मेटाबॉलिक और हार्मोनल समस्याओं में सुधार होगा।
हार्मोनल संतुलन में आएगा सुधार
वजन बढ़ने के कारण शरीर में एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, जो पीसीओएस के लक्षणों को और भी गंभीर बनाएगा जैसे कि चेहरे पर ज्यादा बाल और मुंहासे आना। वजन कम करने से हार्मोनल संतुलन बेहतर होगा और शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर सामान्य रहेगा जिससे अनियमित मासिक धर्म की समस्या में सुधार होगा।
पीरियड्स साइकिल का अनियमित होना
वजन घटाने से महिलाओं में मासिक धर्म चक्र सामान्य होगा। पीसीओएस के कारण मासिक धर्म अनियमित हो जाते हैं लेकिन जब शरीर का वजन कम होगा तो ओव्यूलेशन नियमित रूप से होगा और मासिक चक्र सुधरेगा। इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार होगा।

ऐसे कम करें वजन
. फाइबर युक्त, प्रोटीन से भरपूर, और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ खाएं। शुगर और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स से बचें।
.एरोबिक व्यायाम, योग, और वेट ट्रेनिंग जैसे व्यायाम पीसीओएस में बेहद फायदेमंद होंगे। यह न सिर्फ घटाने में मदद करेंगे बल्कि हार्मोनल संतुलन भी सुधारेंगे।
. अच्छी नींद पीसीओएस के प्रबंधन में मदद करेगी नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
. ध्यान और योग जैसे तनाव प्रबंधन तकनीक अपनाएं, क्योंकि तनाव से हार्मोनल असंतुलन बढ़ेगा।

इस बात का भी रखें ध्यान
पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में वजन बेहद जरुरी माना जाता है इससे न सिर्फ इंसुलिन सेंसिटिविटी और हार्मोनल संतुलन में सुधार होगा बल्कि मासिक धर्म चक्र को नियमित करने, सूजन कम करने और प्रजनन क्षमता में सुधार करने में भी मदद मिलेगी। सही डाइट, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर पीसीओएस के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें किसी भी गंभीर समस्या में तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।
