सफेद चीनी को तो वैसे ही जहर माना जाता है और इससे बनी चीजें तो और ज्यादा खराब। इनमें टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा और कई तरह की दूसरी बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन क्या कभी आपने कोकोनट शुगर को इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है? ये दिखने में ब्राउन कलर की होती है तो चलिए जानते हैं इसके खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
Coconut Sugar के फायदे
Natural Sweet Flavour
आपको बता दें कि कोकोनट शुगर में कारमेल जैसा स्वाद पाया जाता है, जो कई स्वीट रेस्पीज और ड्रिंक्स में डाया जा सकता है और इसका फ्लेवर नॉर्मल शुगर की तरह ही मीठा होता है।
Full Of Nutrients
जब कोकोनट शुगर तैयार हो जाती है तो भी इसमें मौजूद पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। इन पोषक तत्वों में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक जैसे मिनरल्स शामिल होते हैं। ये पोषक तत्व कम मात्रा में हैं लेकिन इनका भी फायदा उठाया जा सकता है।
Low Glycemic Index
अगर ग्लाइसेमिक इंडेक्स की बात करें तो सफेद चीनी की तुलना में कोकोनट शुगर में ये कम होता है। इस वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा नहीं बढ़ेगा। डायबिटीज पेशेंट के साथ-साथ बाकी लोग भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। इससे मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।
डायबिटीज मरीज रखें खास ख्याल
डायबिटीज के मरीज ये जरूर समझें कि ये चीनी का ही एक रूप है और इसका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए। इसके जरूर कुछ स्वास्थ्य हैं, लेकिन किसी भी तरह की चीनी का हद से ज्यादा सेवन से सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
