आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल में पुरुषों के लिए हैल्दी रहना और शरीर को मजबूत बनाकर रखना एक चुनौती बन चुका है। कई बार बिजी शैड्यूल के चलते लोग अपनी डाइट पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते। ऐसे में हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों की ताकत, एनर्जी लेवल और इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए सही विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन करना जरूरी है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि पुरुषों को डाइट में कौन से विटामिन्स और मिनरल्स शामिल करना चाहिए।
मैग्नीशियम
मैग्नीशियम मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी मिनरल है। यह न सिर्फ मसल्स को बेहतर बनाता है, बल्कि थकान को भी कम करेगा। इसके अलावा, मैग्नीशियम की कमी से शरीर में ऐंठन की समस्या हो सकती है। शरीर को एनर्जी से भरपूर बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स जैसे कि पालक, बादाम और कद्दू के बीज शामिल करें।

विटामिन-B12
यह शरीर में एनर्जी बढ़ाने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। यह रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होता है और नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करेगा। मांस, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन-B12 के अच्छे सोर्स माने जाते हैं। इसकी कमी से थकान, कमजोरी और मैमोरी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इसे डाइट में शामिल जरुर करें।
विटामिन-D
यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करेगा, इससे हड्डियां मजबूत होगी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकेगा। इसके अलावा विटामिन-D इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाएगा, इससे शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम होगा। सूरज की रोशनी विटामिन-D का मुख्य सोर्स मानी जाती है। इसके अलावा इसे डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट के रूप में आप ले सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
यह दिल की सेहत के लिए जरूरी है और शरीर में सूजन को कंट्रोल करेगा। मछली, अखरोट और अलसी के बीजों में यह मौजूद होता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने में मदद करेगा और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखेगा इसलिए, यह दिल की बीमारियों से बचाव में मददगार रहेगा।

जिंक
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का सही स्तर बेहद जरुरी है वहीं इसमें जिंक भी बेहद जरुरी है। यह टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा। मांस, सी-फूड्स और बीन्स जिंक के अच्छे सोर्स माने जाते हैं।
निष्कर्ष
सही विटामिन्स और मिनरल्स का नियमित सेवन पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। एक बैलेंस डाइट जो विटामिन-D, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन-B12 और ओमेगा-3 से भरपूर हो व न सिर्फ शरीर को ताकत देगी बल्कि एनर्जी, इम्यूनिटी और मांसपेशियों की मजबूती को भी बनाए रखेगी।

