आंखों के बिना हम बेहतर और सुंदर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। वहीं जब संपूर्ण स्वास्थ्य की बात आती है, तो लोग अक्सर आंखों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज ही कर देते हैं। जाहिर है आंखें शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक हैं जिनकी सही देखभाल की जरूरत होती है। आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के अनुसार, खराब जीवनशैली और खान-पान की वजह से आंखों पर गंभीर असर होता है। लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल और खाने-पीने में पोषक तत्वों की कमी समय से पहले आंखों के रोशनी कम करने के साथ आंखों की कई समस्याओं को भी जन्म दे सकते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे बेस्ट तरीका डाइट में सुधार करना है। यदि आप अपनी आंखों को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाना चाहते हैं तो आपको अपने खाने में उन सभी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। रोजाना खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों में विटामिन-ए, ओमेगा-3 फैट, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंखों की हिफाजत करते हैं। तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में।

नट्स और बीन्स

नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई का एक बड़ा स्रोत माने जाते हैं और इनके नियमित सेवन से आंखों को उम्र से संबंधित नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप मूंगफली, काजू और सभी तरह की दाल का सेवन कर सकते हैं।

शकरकंद

इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन जो विटामिन-ए में बदल जाते हैं, आंखों की बीमारियों के खतरे को कम करेंगे। इससे आपको विटामिन-ए की रोजाना की जरूरत का 200% से ज्यादा मिल जाएगा। बीटा कैरोटीन के लिए बटरनट स्क्वैश, पालक, खुबानी, खरबूजा और कोलार्ड ग्रीन्स जैसे अन्य खाद्य पदार्थ भी अपनी डाइट में शामिल करें।

एवोकाडो, बादाम और सूरजमुखी के बीज

इन सभी खाद्य पदार्थों में विटामिन-ई पाया जाता है, यह एक एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और उनके स्वास्थ्य को बनाए रखता है।

मछली खाएं

ओमेगा-3 फैट आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह कई मछलियों में पाया जाता है, इसके लिए आपको खाने में खासकर सैल्मन मछली को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा टूना, सार्डिन और ट्राउट जैसी मछलियां भी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से आंखों को ड्राई होने से बचाया जाएगा, साथ ही रेटिनल हेल्थ को बढ़ावा मिलेगा।

खट्टे फल

संतरे, नींबू, कीनू, आड़ू, टमाटर और स्ट्रॉबेरी जैसे फल विटामिन-सी से भरे होते हैं। यह एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट जो आपकी आंखों को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाएगा, इतना ही नहीं यह उम्र से संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन (एआरएमडी) और मोतियाबिंद को रोकने में भी यह मददगार है।

पत्तेदार हरी सब्जियां

पालक, फूलगोभी, ब्रोकोली और सलाद जैसी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और जेक्सैंथिन से भरपूर होती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट है जो मैक्युला को नुकसान से बचाएंगे और जो साफ व तेज दृष्टि के लिए जिम्मेदार होंगे।

गाजर

यह विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर होती है। विटामिन-ए रेटिना को सपोर्ट करता है, लाइट को एब्जॉर्ब करने में हेल्प करता है और आंखों को ड्राई होने से बचाता है।

बीन्स और जिंक फूड्स

अपने खाने में ब्लैक-आइड पीज, किडनी बीन्स और लीमा बीन्स के साथ-साथ सीप, लीन रेड मीट, पोल्ट्री और फोर्टिफाइड अनाज शामिल करें। इन खाद्य पदार्थों में जिंक की मात्रा ज्यादा होती है, जो रेटिनल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और फोटो टॉक्सिक डैमेज को रोकता है।

इस बात का रखें ध्यान

ऊपर बताए गए सभी फूड्स आंखों के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इनके नियमित सेवन से आपको नैचुरली आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यदि आप नहीं चाहते हैं कि आपकी आंखें समय से पहले बूढ़ी हो जाए तो इन चीजों को आज से अपनी डाइट का हिस्सा बना लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *