जो लोग डेस्क जॉब करते हैं, उन्हें मोटापे का शिकार ज्यादा होना पड़ता है। लेकिन अब लोगों ने अपना दिमाग लगाया है और डेस्क के सामने खड़े होकर काम करने का चलन बढ़ाया है। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका शरीर ठीक रहेगा। अगर वे बैठे रहते हैं और थोड़ी देर खड़े होकर काम करेंगे तो हिसाब पूरा हो जाएगा।
इसी से जुड़ी एक नई स्टडी भी सामने आई है, जिसमें पता चला कि खड़े होकर काम करने से ज्यादा फायदा तो नहीं होता बल्कि उलटा शरीर को नुकसान होता है। देर तक खड़े होकर काम करने से पैरों की नसों में सूजन आ जाती है और खून का थक्का बनने का खतरा होता है। आपको बता दें कि ये स्टडी ब्रिटेन में 80,000 से भी ज्यादा लोगों पर हुई है और ये पक्का हो गया है कि खड़े होकर काम करने से हार्ट फैल्योर आदि का खतरा कम नहीं होगा।
खड़े होकर काम करने के Side Effects

एक स्टडी से पता चला है कि दिन में दो घंटे से ज्यादा समय तक खड़े रहने से डीप वेन थ्रोम्बोसिस और वैरिकोज वेन्स जैसी समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग लंबे समय तक बैठे या खड़े रहते हैं, उन्हें पूरे दिन नियमित रूप से गतिविधि जरूर करनी चाहिए। अहम बात ये है कि देर तक अगर खड़े रहते हैं तो इससे गतिहीन लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं आएगा।
Risk कम करने के लिए क्या करें?
एक्पर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों का नियमित रूप से लंबे समय तक बैठे रहने का काम है तो उन्हें बीच-बीच में उठते रहना चाहिए और रोजाना व्यायाम करना चाहिए। इससे हृदय रोग का खतरा कम होगा। ब्रेक लेते रहें, टहलें, पैदल मीटिंग के लिए जाएं, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से जाएं या लंच के समय में डेस्क से दूर जाएं और कुछ गतिविधि करें। जितना ज्यादा स्थिर रहने से बचेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
