सबसे अच्छी आदतों में से एक ऐसी आदत है जिसे आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं वह है मेडिटेशन। मेडिटेशन एक अभ्यास है जो शांति और संतुलन की भावना देता है और किसी व्यक्ति की इमोशनल और फिजिकल वेलबीइंग को बढ़ावा देता है। जब आप ध्यान करते हैं, तो आपका शरीर अंदर से ठीक होता है और पूरे दिन आपकी डेली एक्टिविटीज को पूरा करने में आपकी मदद करता है। एक नई अप्रोच बनाने और स्ट्रेस को मैनेज करने से लेकर नेगेटिव थॉट्स को कम करने और स्लीप क्वालिटी में सुधार करने तक ध्यान सेहत के लिए फायदेमंद है।

आंतरिक शांति
ध्यान आपको शांति और संतुलन की भावना में मदद करेंगे जो आपके इमोशनल वेलबीइंग को फायदा देगा। आप अपना ध्यान किसी शांत करने वाली चीज पर केंद्रित करके आराम करने और तनाव से निपटने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान आपको केंद्रित रहना और आंतरिक शांति बनाए रखना सीखने में मदद करेगा।
सेल्फ अवेयरनेस
ध्यान के जरिए खुद को लेकर आप ज्यादा अवेयर हो सकते हैं। इसके जरिए आप खुद की और दूसरों के साथ अपने संबंधों को गहरा बनाने में मदद कर सकते हैं।
मन होगा शांत
ध्यान डीप रिलेक्सेशन और मन को शांत करने में मदद करेगा। ध्यान के दौरान आप बुरे विचारों को खत्म करेंगे जो आपके दिमाग पर हावी होंगे और तनाव का कारण बन सकते हैं।
तनाव में कमी
यदि आप तनाव कम करना चाहते हैं तो आपके लिए ध्यान लगाना फायदेमंद रहेगा। ध्यान करने में मन शांत होगा और उसे आराम मिलेगा इससे आपका तनाव काफी हद तक कम होगा। जब आप शांत वातावरण में बैठते हैं और ध्यान करते हैं तो तनाव से राहत मिलेगी क्योंकि आपका हार्ट रेट कम होगा और आपका दिमाग किसी भी नेगेटिव थॉट को दूर कर देता है।
अच्छी नींद आएगी
नियमित रूप से ध्यान करने से हार्ट रेट धीमी होगी और शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल लेवल कम होगा। जब आप ध्यान करते हैं तो आपका शरीर रिलेक्स और शांति की स्थिति में होता है जिससे आपकी नींद को बढ़ावा मिलेगा।

इतनी देर भी कर सकते हैं मेडिटेशन
जो लोग नए-नए मेडिटेशन करने लगे हैं वह 10 मिनट तक मेडिटेशन कर सकते हैं लेकिन यदि आपको महारथ है तो आप सेशन को 30 मिनट तक बढ़ा भी सकते हैं। आप ध्यान के साथ कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज और हल्की स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं।जैसे दवाओं का निश्चित समय होता है और उन्हें अंतराल पर खाने से फायदा होता है। वैसे ही मेडिटेशन करने का भी एक समय होता है। ऑर्ट ऑफ लिविंग वेबसाइट के अनुसार, कम से कम 20 मिनट रोज और शाम को ध्यान यानी की मेडिटेशन की जाए तो इससे शरीर पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है।
