जैसा कि आपको यह पता होगा कि मोतियाबिंद की सर्जरी आंखों की प्राकृतिक लेंस के ऊपर छाई हुई परत को हटाने के लिए की जाती है। मोतियाबिंद का मतलब है कि आंखों के नेचुरल लेंस का धुंधला हो जाना। मोतियाबिंद की वजह से व्यक्ति की आंखें पूरी तरह खराब हो सकती हैं। ऐसा अक्सर बड़ी उम्र यानी बुजुर्गों के साथ होता है। यही कारण है कि इसे बुजुर्गों की बीमारी समझा जाता है। बहुत कम ही बच्चों या युवाओं में यह समस्या होती है इसके बावजूद, इस चीज बीमारी के प्रति लापरवाही बरतना सही नहीं है। मोतियाबिंद से पूरी तरह छुटकारा पाने के बाद इसकी सर्जरी होती है। इसे हम इंग्लिश में कैटेरेक्ट सर्जरी के नाम से भी जानते हैं हालांकि, इस सर्जरी के बाद सब कुछ सामान्य होता है फिर भी शुरुआती दिनों में कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। तो क्या मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों में दर्द होना सामान्य होता है? आइए, जानते हैं ।

क्या मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों में दर्द होना आम है?

निश्चित रूप से मोतिबियाबिंद सर्जरी के बाद कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं लेकिन, ध्यान रहे कि यह गंभीर नहीं होते। इसलिए, यदि आपको इस सर्जरी के बाद आंखों में तेज दर्द हो, तो इसे हल्के में न लें। हां, यदि हल्का-फुल्का पेन हो या थोड़ी-बहुत असहजता हो, तो इसकी अनदेखी कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह समस्या अपने-आप कुछ समय में ठीक हो जाती है लेकिन, इसके विपरीत यदि आपकी आंखों में सर्जरी के बाद तेज दर्द हो तो इसके प्रति लापरवाही न करें। वैसे भी सर्जरी के दौरान मरीज की आंखों में एक आईड्रॉप डाला जाता है जिससे आंखें सुन्न हो जाती है। इसके बाद मोतियाबिंद की सर्जरी की जाती है। सर्जरी के बाद आंखों में हल्का भारीपन और असहजता बनी रहती है। डॉक्टर द्वारा दी गई दवा लेने समस्या से राहत मिल जाती है।

पेन रिलीवर लें

मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आंखों में हो रहे दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप दवाई ले सकते हैं। यह दवा भी आपको डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की जाएगी। उनके बताए अनुसार ही डोज लें धीरे-धीरे आंखों की तकलीफें कम हो जाएंगी।

डॉक्टर से मिलें

अगर तमाम उपायों के बाद भी आंखों में दर्द कम नहीं हो रहा है तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलकर अपनी समस्या के बारे में बताएं। वो आपका प्रॉपर ट्रीटमेंट करके दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें

अगर आंखों में दर्द हो रहा है, तो इसके लिए डॉक्टर आपको आई ड्रॉप देंगे। इसके इस्तेमाल से आपको दर्द से राहत मिलेगी। इस आई ड्रॉप की मदद से आंखों में हो रही जलन और खुजली से भी राहत मिलेगी।

आंखों को रगड़े नहीं

यदि सर्जरी के बाद आपको बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो ऐसे में इन्हें रगड़ने से बचें। सर्जरी के बाद आंखों को छूना सही नहीं है। इससे आंखों को नुकसान होगा, जलन बढ़ सकती है और दर्द भी ज्यादा हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *