आजकल देखा जा सकता है कि लोगों में जंक फूड का काफी क्रेज है। हर एक मौके पर वह जंक फूड को खाना नहीं भूलते। वर्तमान की पीढ़ी इन सब चीजों की तरफ ज्यादा सक्रिय है। इसकी लत लोगों को इतनी ज्यादा लग गई है कि इसके नुकसान पता होने के बावजूद भी वह इसे छोड़ नहीं पाते हैं।

जंक फूड की क्रेविंग पर कंट्रोल करना बेहद मुश्किल है, लेकिन समय रहते अगर कंट्रोल कर लिया जाए तो सही है, नहीं तो हानिकारक बीमारियां लगने का डर रहता है। जंक फूड के सेवन से हाई कोलेस्टॉल, हाई ब्लड प्रेशर, पेट से जुड़ी बीमारियां और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए जंक फूड खाने पर कंट्रोल करने के लिए कुछ टिप्स शेयर की गई हैं।

पहले से ही प्लान करें Meal Schedule

यदि जंक फूड की आदत पर कंट्रोल करना है तो अपने मील की प्लान पहले से तय करके रखें। जब आपको पहले से ही अपने खाने को लेकर जानकारी होगी तो बाहर का खाना खाने के मौके कम हो जाएंगे। साथ ही जब कभी आप बाहर जा रहे हैं, तो अपना खाना हमेशा अपने साथ पैक करके ले जाएं। इस वजह से आपका ध्यान भटकेगा नहीं और आपका मील भी हेल्दी रहेगा।

शरीर को भूखा न रहने दें

जब भी हमें अचानक से भूख लगती है तो बाहर का खाना ऑर्डर कर लेते हैं। ऐसा हम इसलिए करते हैं क्योंकि हम खुद को भूखा रखते हैं। जब हमारा शरीर पोषण की मांग करता है तो तेज भूख लगती है, इस हालात में यदि ज्यादा तला-भूना और मसालेदार खाना खाया जाए, तो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा।

तनाव से रहें कोसों दूर

कई अध्ययनों में पता चला है कि अक्सर तनाव में आने से लोगों में ओवर ईटिंग की समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही कुछ लोग ऐसे होते हैं कि यदि उन्हें सिर्फ जंक फूड की क्रेविंग होती है तो वह जरूरत से ज्यादा अनहेल्दी खाना शुरू कर देते हैं। इसी वजह से तनाव से दूरी बनाएं रखना बहुत जरूरी है और साथ ही अपने माइंड को रिलैक्स रखने की भी कोशिश करें।

ज्यादा मात्रा में लें प्रोटीन

शरीर में अगर पूरी मात्रा में प्रोटीन हो तो वह लंबे समय तक फीलिंग महसूस करा सकता है। यदि डाइट के अनुसार प्रोटीन ले रहे हैं, तो आपको बेवजह बार-बार भूख नहीं लगेगी। इसलिए अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन लेने की आदत बनाएं।

ऐसी स्थितियां भी सामने आ जाती है कि कई बार कुछ हेल्दी खाने का ऑप्शन नहीं मिल पाता है तो ऐसे हालातों में खाना पैक करके ले जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जिस वजह से कुछ हेल्दी ऑपशन चुने जा सकते हैं , जैसे कि फ्रूट चाट, फ्रूट जूस, इडली और नॉन ऑयली प्लेन डोसा आदि। यह ऑप्शन आपको हेल्दी ईटिंग जारी रखने में मदद करेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *