Semal Bark जिसे हिंदी में सेमल की छाल कहा जाता है, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है। अगर किसी को त्वचा और बालों की समस्याएं है तो उसे दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में सेमल के वृक्ष की बहुत मान्यता है। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर है। सेमल की छाल काफी बीमारियों को दूर करने का भी काम करती है। कील मुंहासें, दाग-धब्बे, फोड़े – फुंसियों से छुटकारा दिलाने में सेमल की छाल मदद करती है। साथ ही गहरे जख्मों या चोट को ठीक करने में भी काफी गुणकारी है।

इस तरह लगा सकते हैं सेमल की छाल

छाल को बारीक पाउडर में पीस लें, फिर उसमें पानी या गुलाब जल डाल लें।जिसके बाद यह एक पेस्ट बन जाएगा और उसे अपनी त्वचा पर लगा लें। याद रखें इसे प्रयोग में लाने से पहले एक बार त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें। लगभग आधे घंटे के बाद इसे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 या 3 बार इसे लगाने से काफी फायदा होगा। यदि चाहते हैं तो सेमल की छाल के साथ इसके पत्ते और फूलों का रस भी पाउडर में डाल कर लगा सकते हैं।

इसे लगाने से त्वचा मुलायम होती है और साथ-साथ निखार भी आता है। बालों पर लगाने से बालों और स्कैल्प की समस्याएं भी खत्म होती हैं। यह डैंड्रफ और इंफेक्शन से राहत दिलाने में मददगार है। पाउडर बालों के रूखेपन को दूर करता है साथ ही उन्हें मुलायम और कोमल बनाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *