इन दिनों मानसून चल रहा है जो सभी को बहुत पसंद आता है। इस मौसम में होने वाली बारिश का सभी बहुत आनंद लेते हैं लेकिन इन दिनों डेली रुटीन में बदलाव और खान-पीने में लापरवाही के कारण वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है इसके साथ ही बारिश के कारण अक्सर लोग बाहर जाकर फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज भी कम कर पाते हैं इसी कारण मानसून के दौरान वजन बढ़ने के समस्या आम हो जाती है। इस मौसम में तला-भूना, मसालेदार और भारी खाना खाने के कारण पाचन प्रभावित होता है जिससे शरीर में चर्बी जमा हो जाती है। ऐसे में मानसून में हेल्दी डाइट और इनडोर एक्सरसाइज करने से आपको वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपना वजन कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए जानते हैं।
प्रोटीन से भरपूर डाइट का करें सेवन
प्रोटीन का सेवन करने से आप अपना वजन कंट्रोल रख सकते हैं। मानसून के दौरान शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए प्रोटीन बेहद जरुरी माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर डाइट मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद करती है और इसका सेवन करने से भूख भी कम लगती है ऐसे में आप प्रोटीन खाने से ओवरइटिंग से बच सकते हैं। अंडे, दालें और फलियां, मूंगफली और बादाम, चिकन और मछली जैसी प्रोटीन से भरपूर चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हाइड्रेशन बनाए रखें
मानसून के दौरान अक्सर लोग पानी कम पीते हैं, ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो सकती है। शरीर का सही तरीके से हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पानी आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। वजन को कंट्रोल रखने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं और इसके अलावा हर्बल टी, नारियल पानी डाइट में जरुर शामिल करें।
हल्का और ताजा खाना खाएं
मानसून के दौरान तला-भुना और भारी भोजन खाने से बचें। ऐसा भोजन न सिर्फ वजन बढ़ाने का कारण बनता है बल्कि पाचन तंत्र पर भी नेगेटिव असर डालता है। हल्का और ताजा भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया और सूप को अपनी डाइट में शामिल करें जो आसानी से पच सकते हैं और शरीर को पोषण प्रदान देते हैं।

फाइबर फूड्स
फाइबर से भरपूर फूड्स न सिर्फ आपका पाचन तंत्र हेल्दी रखते हैं, बल्कि वे लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास भी कराते हैं। मानसून के दौरान तली-भुनी चीजों से बचें और फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे दलिया, सब्जियां, फल और साबुत अनाज का सेवन करें। फाइबर से भरपूर डाइट वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फाइबर से भरपूर भोजन पचने में समय लेता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
नाश्ते में ओट्स या दलिया
लंच और डिनर में हरी पत्तेदार सब्जियां, मटर और गाजर जैसी सब्जियां शामिल करें। फल जैसे सेब, नाशपाती और पपीता अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
चीनी और नमक कम खाएं
मानसून के दौरान ज्यादा चीनी और नमक का सेवन भी वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। मीठे और नमकीन स्नैक्स जैसे मिठाई, चिप्स और तली हुई चीजों से दूरी बना लें। इनकी जगह हेल्दी स्नैक्स जैसे सूखे मेवे, भुने हुए चने और ताजे फल का सेवन करें।

इस बात का भी रखें ध्यान
मानसून के दौरान वजन बढ़ने से बचने के लिए सही खानपान और डाइटरी में बदलाव करना जरूरी है। फाइबर, प्रोटीन और हाइड्रेशन पर ध्यान देकर आप न सिर्फ अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक भी बनाए रख सकते हैं।
