बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी मृत्यु कैंसर से हुई है लेकिन यह बात बहुत से लोग नहीं जानते कि ऋषि कपूर का निधन भी ल्यूकेमिया के कारण हुआ था। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से जारी किए गए बयान में यह कहा गया था कि उनकी मौत ल्यूकेमिया के कारण हुई थी। ऋषि कपर का ल्यूकेमिया आखिरी स्टेज पर पहुंच गया था। बीते दिन दिवगंत एक्टर का जन्मदिन था और हर साल 4 सितंबर को विश्व ल्यूकेमिया दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि आखिरकार ल्यूकेमिया(ब्लड कैंसर) जानलेवा बन जाता है। आइए जानते [
आखिर क्या है ल्यूकेमिया
एक्सपर्ट्स की मानें तो ल्यूकेमिया एक तरह का कैंसर है जिसमें मुख्य तौर पर खून और बोन मैरो प्रभावित होते हैं। ठोस ट्यूमर के विपरीत, ल्यूकेमिया एक रक्त-आधारित कैंसर है जिसमें मुख्यत सफेद रक्त कोशिकाओं का असामान्य उत्पादन होता है। यह कोशिकाएं शरीर के संक्रमण से लड़ने की बजाय कैंसर का कारण बन जाती हैं। ल्यूकेमिया के कारण शरीर की स्वस्थ रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने की क्षमता कम हो जाती है। ल्यूकेमिया के शुरुआती लक्षण काफी हल्के होते हैं, इसलिए पहले या दूसरे स्टेज पर इस कैंसर की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन शरीर के कुछ खास संकेतों पर गौर किया जाए, तो ल्यूकेमिया की पहचान की जा सकती है।
ल्यूकेमिया होने से पहले नजर आने वाले संकेत
बिना किसी कारण के थकान
स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होने वाला एनीमिया, अत्यधिक थकान और कमजोरी का कारण बन सकता है। यह सिर्फ आराम करने से ठीक नहीं होता।

हड्डियों में दर्द
बोन मैरो में कैंसर कोशिकाओं की अधिकता के कारण ल्यूकेमिया हड्डियों और जोड़ों में दर्द पैदा कर सकता है।
बिना किसी कारण वजन कम होना
शरीर की बढ़ी हुई ऊर्जा की मांग और कम भूख के कारण अचानक, अनजाने में वजन कम हो सकता है।
बार-बार इंफेक्शन
शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या अधिक होने के कारण, इम्यूनिटी कम प्रभावी होती है, जिससे बार-बार संक्रमण होता है, जो सामान्य से ज्यादा गंभीर होता है।

बुखार या रात में पसीना आना
बिना किसी साफ कारण के लगातार बुखार आना या रात में बहुत पसीना आना ल्यूकेमिया का संकेत हो सकता है।
त्वचा का पीला पड़ना
त्वचा का पीला पड़ना एनीमिया का संकेत हो सकता है, क्योंकि शरीर को पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मुश्किल होती है।
सूजे हुए लिम्फ नोड्स
लिम्फ नोड्स की दर्द रहित सूजन, विशेष रूप से गर्दन, अंडरआर्म या कमर में, ल्यूकेमिया का प्रारंभिक संकेत हो सकता है।
आसानी से चोट लगना या खून बहना
प्लेटलेट्स की कम संख्या के कारण मामूली चोट लगना, नाक से खून बहना या मसूड़ों से खून आने जैसी समस्याएं होना भी ल्यूकेमिया का संकेत ही है।
इस समय जानलेवा हो जाता है ल्यूकेमिया
ल्यूकेमिया पहले स्टेज से ही जानलेवा साबित हो सकता है। यद् इस बीमारी का सही समय पर पता लगाकर इलाज कराया जाए, तो मरीज की उम्र 5-20 साल तक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि ल्यूकेमिया से पीड़ित मरीज को हमेशा अपने खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखना पड़ता है। इस गंभीर बीमारी के इलाज में थोड़ी सी भी लापरवाही करने से मृत्यु हो सकती है।

