सुबह का ब्रेकफास्ट हमारे सारा दिन की कार्य प्रणाली पर असर डालता है। इसलिए ज्यादातर लोग नाश्ते में ब्रेड, सेरेलक और दूध जैसी चीजों का सेवन करते हैं। ये सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद है लेकिन एक ही तरीके का ब्रेकफास्ट करके आप थोड़े बोर भी हो सकते हैं। ऐसे में बीच-बीच में आपको अपने ब्रेकफास्ट में छोटे-मोटे बदलाव जरुर करने चाहिए। हालांकि ये ध्यान रखें कि यह बदलाव आपके लिए हेल्दी हो। ब्रेकफास्ट के लिए फूड्स चुनते हुए थोड़ी सतर्कता ही बरतनी चाहिए। हल्की सी लापरवाही आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में आपको आज ऐसे 4 फूड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप ब्रेकफास्ट के तौर पर खा सकते हैं। आइए जानते हैं।
घी
नाश्ते में घी शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा। घी में मौजूद फैटी एसिड आपकी ब्रेन ग्रोथ के लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा घी विटामिन्स को शरीर में अवशोषित करने में भी मदद करता है।

आंवला
आप नाश्ते में आंवले का सेवन कर सकते हैं। यह फ्रूट एक नैचुरल एनर्जी बूस्टर माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे आप लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं और एनर्जेटिक भी बने रहते हैं।
अखरोट
इसमें फाइबर, प्रोटीन और फैटी एसिड मौजूद होता है। इसका सेवन ब्रेन के विकास के लिए बेहद फायदेमंद है। फाइबर युक्त इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। ऐसे में इसे खाने से अनहेल्दी खाने की क्रेविंग आपको बार-बार नहीं होती और आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।

मखाना
पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में मखाने का सेवन बहुत ही चाव से किया जाता है। इसमें हैल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मौजूद होता है। मखाने का सेवन करने से शरीर को खूब एनर्जी मिलती है। इसे खाने से सुबह-सुबह आपको शुगर की होने वाली क्रेविंग से भी छुटकारा मिल सकता है।

नाश्ते में आप इन सभी फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये सभी फूड्स फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं। ऐसे में इन्हें ब्रेकफास्ट में शामिल करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और आपको बार-बार खाने की क्रेविंग भी नहीं होगी। आपका मेटाबॉल्जिम अच्छा होगा और आपका वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
