नीरज चोपड़ा एक ऐसा नाम है जिसे लगभग सभी जानते हैं। अब हाल ही में उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज भारत के सबसे सफल एथलीट्स में से एक हैं। उनकी फिटनेस हर किसी को ही प्रभावित करती है। उनकी ताकत, स्टैमिना और अनुशासन ने उन्हें एक आदर्श बना दिया है। बहुत से लोग नीरज को अपना फिटनेस फ्रीक मानते हैं। ऐसे में वह यह जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि उनका डाइट प्लान और फिटनेस का राज क्या है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि नीरज की फिट बॉडी का क्या राज है।

नारियल पानी से शुरु करते हैं दिन

नीरज की फिटनेस का राज उनकी सिंपल और हेल्दी डाइट में छिपा हुआ है। वह अपने दिन की शुरुआत नारियल पानी के साथ करते हैं इससे उन्हें ताजगी और हाइड्रेशन मिलती है। वह अपने ब्रेकफास्ट में एग व्हाइट, ब्राउन ब्रेड, दलिया और ताजे फलों का सेवन करते हैं। ये सभी चीजें उन्हें सारा दिन एनर्जेटिक बनाए रखती हैं और उनके शरीर को पोषण भी देती हैं।

वर्कआउट प्लान

नीरज चा वर्कआउट रुटीन काफी इंटेंस होता है। उनके थ्रो की ताकत और सटीकता के पीछे का कारण उनका कठोर वर्कआउट है। वह नियमित तौर से ट्रेनिंग करते हैं जिसमें स्प्रिंटिंग, थ्रोइंग प्रैक्टिस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है। इन सभी एक्सरसाइज से उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्टैमिन भी बढ़ता है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C9Z8DaEobdV/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ऐसे रखें खुद को फिट

नीरज की फिटनेस उनके डेडिकेशन, अनुशासन और सही डाइट वर्कआउट प्लान का ही परिणाम है। ऐसे में यदि आप भी उनकी तरह फिट रहना चाहते हैं तो आपको भी शुद्ध खाना, नियमित वर्कआउट और कड़ी मेहनत को अपनी रुटीन का हिस्सा बनाना होगा। ऐसे ही आप अपनी फिटनेस को एक नए लेवल पर लेकर जा सकते हैं।

घर का बना खाना खाते हैं नीरज

नीरज का कहना है कि हरियाणा के एथलीट्स की फिटनेस का बड़ा कारण उनकी देसी और शुद्ध डाइट ही है। हरियाणा में ज्यादातर लोग खेती करते हैं जिससे उन्हें शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है। यह मेहनत और ऑर्गेनिक खाना जैसे ताजा फल, सब्जियां और शुद्ध दूध उनकी फिटनेस को अच्छा बनाते हैं। नीरज की मानें तो बिना मिलावट वाला खाना खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है जिससे उनके शरीर को मजबूती और ताकत मिलती है।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/p/C9FeLP7oI5g/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *