गाना सुनने, बात करने के लिए आजकल सभी हेडफोन-ईयरफोन का ही इस्तेमाल करते हैं। वहीं एक स्टडी में भी बताया गया है कि बहुत से लोग हर दिन 3-4 घंटे तक ईयरफोन लगाते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ज्यादा देर तक ईयरफोन लगाए रखने से कानों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इससे आपके सुनने की क्षमता भी कम हो सकती है। ईयर स्पेशलिस्ट की मानें तो ईयरफोन की 100 डीबी तक आवाज आपके कानों को डैमेज भी कर सकती है। ऐसे में यदि आप भी ज्यादा ईयरफोन इस्तेमाल करते हैं तो सावधानी बरतें। यदि आपको कुछ लक्षण नजर आते हैं तो उन्हें नजरअंदाज न करें नहीं तो कानों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इससे आपके सुनने की क्षमता भी कम हो सकती है।

ईयरफोन से होंगे ये नुकसान

हेडफोन या ईयरफोन लगातार लगाने के कारण कानों में हीट पैदा होती है जिससे ईयर इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा समय तक ईयरफोन लगाने से कानों की नसों पर भी दबाव पड़ता है। उनमें सूजन भी हो सकती है। कानों में वाइब्रेशन हियरिंग सेल्स प्रभावित होते हैं। ईयरफोन सुनने की क्षमता पर ही नहीं असर डालते बल्कि सिरदर्द भी बढ़ा सकते हैं।

ईयरफोन के साइड इफेक्ट्स के लक्षण

ई एंड टी एक्सपर्ट्स की मानें तो जब ईयरफोन से कान खराब होने लगते हैं तो उनमें लगातार साउंड, भिनभिनाहट या फिर फुसफुसाहट जैसी आवाजें सुनाई देने लगती हैं। इसके कारण कान गर्म हो जाते हैं और उनमें दर्द भी होने लगता है। इस तरह के लक्षण दिखते हैं आप डॉक्टर को जरुर दिखाएं और उसकी जांच करवाएं। ऑडियोलॉजिस्ट से भी कानों को लेकर जरुर सलाह करें।

हेडफोन-ईयरफोन इस तरह करें इस्तेमाल

. ज्यादा देर तक हेडफोन या ईयरफोन कानों में न लगाएं।

. अपने हेडफोन-ईयरफोन दूसरों को न दें और न ही खुद किसी के ईयरफोन इस्तेमाल करें।

. 1 घंटे से ज्यादा ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल न करें।

. गाना सुनते हुए या बात करते हुए हेडफोन या ईयरफोन का वॉल्यूम नॉर्मल ही रखें।

. अच्छी क्वालिटी वाले ईयरफोन ही इस्तेमाल करें।

. यदि किसी भी तरह की आपको समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *