आप जो भी खाते हैं उसको पचाने का काम आंतों का होता है। आंतें पाचन तंत्र का जरुरी हिस्सा मानी जाती हैं। यह खाए हुए खाने के पचाती हैं और पोषक तत्वों को शरीर में इकट्ठा करती हैं। आप जो भी खाते हैं पहले वो पेट में जाता है फिर इसके बाद पाचन एंजाइम और एसिड आपके खाने को तोड़ते हैं। इसके बाद खाना छोटी आंत में आता है और वहां मौजूद पाचन एंजाइम्स और जूस इस खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं जिसको शरीर आसानी से अवशोषित करता है। इसके बाद शरीर इन सभी जरुरी पोषक तत्वों को ब्लड वेसल्स से लेता है। बड़ी आंतों का सबसे जरुरी काम होता है पोषक तत्व मिलने के बाद बचा हुआ बेकार खाना मल के जरिए शरीर से बाहर निकालना। आंते भी पाचन में बहुत खास मानी जाती है। इनका सही तरह से काम करने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना भी जरुरी है।

खराब पाचन के दिखते हैं लक्षण

जब आंतें अपना काम अच्छे से न कर पाए तो खाना पेट में जाकर पच नहीं पाता और सड़ने लग जाता है। जब शरीर में खाना नहीं पचता तो कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। खाना सड़ने खासतौर पर तब लगता है जब पाचन में गड़बड़ी हो जाए। आइए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए 5 ऐसे लक्षण बताते हैं जो यह बताते हैं कि आपका पाचन खराब हो रहा हैं।

गैस बनना

यदि आपके मुंह से बार-बार गैस निकल रही है और पाद आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपका पाचन खराब हो रहा है। पेट से निकलने वाली गैस यह संकेत देती है कि आपके द्वारा खाया गया खाना पचाने में दिक्कत हो रही है। इसके कारण शरीर में असंतुलन पैदा होने लगता है और खाना पचने की जगह सड़ने लग जाता है।

मल में कोई बदलाव होना

यदि आपको मल त्यागते हुए कोई बदलाव दिख रहे हैं तो भी इसका यही मतलब है कि आपका पाचन खराब हो रहा है। यदि आपको दस्त, टाइट मल या फिर पेट में मरोड़ पड़ रहे हैं तो यह साफ है कि आपको पाचन में कोई दिक्कत हो रही है। ये लक्षण भी खाना सड़ने का हो सकता है इसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं।

पेट में भारीपन लगना

यदि आपको पेट में भारीपन महसूस होता रहता है और पेट फूलने भी लगता है तो इसका भी यही मतलब है कि आपका पाचन अच्छे से काम नहीं कर रहा है। जब पाचन अच्छे से काम न करे तो भी खाना पच नहीं पाता और सड़ने लगता है।

चेहरे पर पिंपल्स

अगर आपको चेहरे पर पिंपल्स या फिर जीभ पर सफेद रंग की परत जमे तो इसका भी संकेत है कि आपका पाचन बिगड़ रहा है। खराब पाचन के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे स्किन प्रभावित होगी। यदि आपके शरीर में ऐसे कुछ लक्षण दिखे तो आप अपना लाइफस्टाइल और डाइट बदलें।

एसिडिटी बनना

यदि आपको कुछ भी खाने के बाद घंटों तक पेट में जलन हो रही है और मुंह में खट्टी डकारें आ रही हैं तो समझ जाएं कि आपका पाचन बिगड़ चुका है। इससे यह भी पता चलता है कि शरीर में एसिड बढ़ रहा है और पाचन तंत्र बिगड़ रहा है। इसके कारण खाना पचने की जगह शरीर में ही सड़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *