होली का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग कई सारी टेस्टी मिठाईयां और डेसर्ट खाते हैं। गुझिया, मीठी मठरी, मेवा, लड्डू और गुलाब जामुन जैसी मीठी चीजें खाती हैं लेकिन जो लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हों उन्हें होली के दौरान अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों का इस दौरान मीठा खाने का मन करता है लेकिन वह यह चीजें खा नहीं सकते क्योंकि यह स्वादिष्ट मिठाईयां और डेसर्ट उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं। ऐसे में यहां सवाल आता है क्या डायबिटीज से जूझ रहे मरीज बिल्कुल मीठा नहीं खा सकते हैं।
खाली पेट न खाएं मिठाई
डायबिटीज के मरीजों को खाली पेट मिठाई नहीं खानी चाहिए। यदि आप खाली पेट मिठाई खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाएगा। आप नाश्ते या फिर दोपहर के खाने के बाद मिठाई खा सकते हैं।

कोल्ड ड्रिंक और जूस
डायबिटीज के मरीजों को सिर्फ मिठाई ही नहीं बल्कि कोल्ड ड्रिंक और मीठे जूस भी नहीं पीने चाहिए। इन ड्रिंक्स में मौजूद नैचुरल चीनी ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ा देंगे। खासतौर पर जो टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों और इंसुलिन लेने वाले लोगों को मिठाई नहीं खानी चाहिए।
कम मात्रा में खाएं मिठाई
एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को बहुत कम या फिर मीडियम मात्रा में ही मिठाई खानी चाहिए। इससे आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल पर भी असर नहीं होगा। ज्यादा मात्रा में मिठाई भी न खाएं इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
रात में न खाएं मिठाई
यदि आप रात में मिठाई खाएंगे तो भी डायबिटीज के मरीजों को दिक्कत होगी। आपको नींद अच्छी नहीं आएगी और बार-बार पेशाब आने की दिक्कत भी हो सकती है। इसके अलवा आपको उल्टी जैसी परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आप रात में मिठाई न खाएं ।
इन बातों का भी रखें ध्यान
खुद को रखें हाइड्रेटेड
इस दौरान पानी अच्छी मात्रा में पिएं। इससे आपकी आंतें साफ रहेंगी इसके अलावा आपका पेट भी भरा हुआ रहेगा। यदि आपका पेट भरा हुआ रहा तो आप जंक फूड भी कम खाएंगे। इसके अलावा खुद को फ्रेश रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी या दूध जैसी नैचुरल ड्रिंक्स भी आप पी सकते हैं।
न खाएं फ्राइड फूड्स
इस दौरान अपने ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल करने के लिए बहुत ज्यादा ऑयली फूड्स, तली हुई चीजें भी न खाएं। तली हुई गुजिया की जगह आप बेक की हुई गुजिया खा सकते हैं। इसके अलावा नट्स खाएं। सोडा और गर्म ड्रिंक्स भी न पिएं इससे भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

समय पर लें दवाईयां
डायबिटीज के मरीजों को टाइम पर दवाईयां जरुर लेनी चाहिए। त्योहार के मौसम में कुछ भी गलत खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा ऐसे में यदि आप समय पर दवाई नहीं लेंगे तो दिक्कत बढ़ जाएगी।
एक्सरसाइज करें
त्योहार के दौरान अपनी एक्सरसाइज करना न भूलें। अपनी बॉडी को एक्टिव रखें और शारीरिक व्यायाम जरुर करें।
चीनी की जगह आप कुछ और चीजें खा सकते हैं जैसे कि स्टीवीया जैसे नैचुरल स्वीटनर को मिठाई के तौर पर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा चीनी की जगह आप स्किम्ड मिल्क, गुड़ या फिर अन्य नैचुरल स्वीटनर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
