भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले मसाले सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है दालचीनी। दालचीनी ही नहीं इससे बना दूध भी आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। दूध में कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा दालचीनी में ट्रिप्टोफैन और मैलाटोनिन जैसे कंपाउंड्स भी मौजूद होते हैं। यह आपके दिमाग को शांत करेंगे और नींद की गुणवत्ता को सुधारने में भी मदद करते हैं। सोने से पहले यदि आप इसको पिएंगे तो आपकी सेहत को कई तरह से फायदे होंगे। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि कैसे दालचीनी से बना दूध आपकी सेहत के लिए लाभकारी रहेगा।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

दूध और दालचीनी होने के कारण यह दूध एंटीऑक्सीडेंट्स और जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसको पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी और इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलेगी।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल

दालचीनी में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करेंगे। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। यह इंसुलिन की सेंसिटिविटी भी बढ़ाएगा। इस दूध को पीने से इंसुलिन के जरिए ब्लड भी आसानी से जा पाएगा।

अच्छी आएगी नींद

इस दूध में ठंडक वाले गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में यह आपके शरीर को आराम भी देगी जिससे आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार होगा। दालचीनी आपके शरीर में मौजूद मेलाटोनिन और सेराटोनिन का स्तर भी बढ़ेगा। यह दोनों हार्मोन आपको अच्छी नींद लाने में मदद करेंगे।

हार्ट हेल्थ भी होगी अच्छी

इस दूध को पीने से आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होगा। इससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो में भी सुधार होगा जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहेगा।

पाचन रहेगा मजबूत

इस दूध को पीने से अपच कम होगी। इससे आपकी आंतें भी स्वस्थ रहेंगी। दालचीनी का दूध पीने से दस्त, अपच, पेट फूलना और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम का खतरा भी कम होगा।

हड्डियां बनेगी मजबूत

दूध आपके शरीर को कैल्शियम देगा वहीं यह उसका अवशोषण बढ़ाएगी। इस दूध को पीने से हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी। दालचीनी में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों का दर्द कम करने में मदद करेंगे। इसमें पाया जाने वाला कंपाउड सिनामाल्डिहाइड ऑक्सीडेटिव तनाव कम होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *