खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसके कारण पाचन संबंधी समस्याएं और ब्लड शुगर बढ़ना आम है। पाचन और हाई ब्लड शुगर बढ़ने से लोगों पर असर हो रहा है। इसके कारण आपके काम काज करने के तरीके पर भी असर होता है और धीरे-धीरे शरीर कमजोर होने लगता है। ऐसे में सेहत को ध्यान में रखते हुए अपना खान-पान अच्छा रखना जरुरी है। आपको डाइट में ऐसी चीजें लेनी चाहिए जिससे आपका शरीर एक्टिव और फिट रहे। हेल्दी और स्वस्थ शरीर के लिए शकरकंद किसी सूपरफूड से कम नहीं होगी। इसे खाने से आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगी। तो चलिए आज आपको इसे खाने के कुछ और फायदे बताते हैं।

शकरकंद में मौजूद होते हैं ये पोषक तत्व

शकरकंद खानी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इसमें पानी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और जरुरी मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, बी-6, सी, पौटेशियम, मैंग्नीज और ई पाया जाता है। इसके अलावा शकरकंद में बीटा कैरोटीन, क्लोरोजेनिक एसिड, एंथोसायनिन और कूमारिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यदि आप शकरकंद खाते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे।

दिल के लिए रहेगी फायदेमंद

शकरकंद में विटामिन बी6 पाया जाता है। यह शरीर में होमोसिस्टीन का लेवल कम करेगा। इसे खाने से आपकी हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा शकरकंद में पौटेशियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करेगी।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण जैसे एंथोसायनॉइड्स और कोलीन मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके अलावा शकरकंद में आयरन भी मौजूद होता है जो स्ट्रेस इम्यूनिटी बूस्टर देने और लाल और सफेद कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

पाचन भी रहेगा स्वस्थ

शकरकंद में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इसमें पैक्टिन जैसा घुलनशील फाइबर, सेल्यूलोज और लिग्निन जैसे अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स भी बड़ी से बड़ी बीमारियों से बचाव के लिए रोज कम से कम 21-38 ग्राम फाइबर लेने के लिए कहते हैं।

शुगर रहेगी कंट्रोल

इसमें मीडियम से हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स 44 से 96 तक के साथ ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसमें मैंग्नीज नाम का कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉल्जिम में मदद करता है। ऐसे में शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और स्पाइकस को रोकने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *