हर कोई आज के समय में फिट दिखना चाहता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच बहुत से लोग सही तरीके से नहीं खाते और न ही समय से सो पाते हैं। कुछ लोग रोजाना ही बाहर का खाना शुरू हो जाते हैं और जिसका पूरा उनके शरीर पर भी देखने को मिलता है और इस वजह से वजन बढ़ जाता है।
लोग वजन कम करने के लिए जिम से लेकर योगा तक करते हैं। कई बार काफी मेहनत करने के बाद उनका वजन कुछ समय के लिए कंट्रोल होता है, लेकिन फिर से बढ़ने लगता है। इसलिए आगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं इस हेल्दी जूस का सेवन करें। इसके सेवन से न सिर्फ वजन कम होगा, बल्कि स्किन भी हेल्दी होगी।
पेठे का जूस
पेठे की मीठाई काफी लोगों को पसंद होगी, लेकिन कुछ ही लोग हैं जिन्हें पता होगा कि पेठे का जूस बॉडी के लिए कितना फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करते हैं तो वेट लॉस के साथ स्किन भी चमकदार बनती है।
पेठे के जूस के फायदे
अगर आप पेटे का जूस पीते हैं तो पाचन बेहतर बनता है। गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या नहीं होती। क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है, जिसको खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इसमें पानी ज्यादा मात्रा में होता है, जो गर्मी में शरीर को नेचुरली हाइड्रेट रखता है।
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप सफेद पेठा, आधा कप पानी, एक चम्मच नींबू का रस और
एक चुटकी काला नमक। सबसे पहले एक पेठे को छीलें और कुछ छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मिक्सर में डालकर सही से पीसें। इसे पतला करने के लिए पानी भी डाल सकते हैं। पीसने के बाद इसे छान लें और फिर जूस निकालें। इसके बाद आप इसमें नींबू के रस और काला नमक को डालकर पी लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
