बदलता लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने की आदतों के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। बीपी से लेकर शुगर जैसी परेशानियां लोगों को घेर रही हैं ऐसे में इनसे बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। डाइट की बात करें तो गोजा बेरी ऐसी चीज है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। गोजा बेरी को रेड डायमंड भी कहते हैं। यह छोटा सा लाल रंग के फल होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाया जाता है। इसको एंटी-एजिंग फूड भी कहते हैं। यह आपके त्वचा की झुर्रियां कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि गोजाबेरी खाने से क्या फायदे होंगे।
गोजी बेरी में यह पाए जाते हैं पोषक तत्व
यह स्वाद में खट्टी-मीठी होती है। इसके अलावा भी इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन-ए, सी, बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, पौटेशियम, आयरन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
गोजी बेरी में क्रोमियम और फाइबर पाए जाते हैं। यह आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करेगी। इसके अलावा इसे खाने से इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ेगी और शुगर स्पाइक्स भी रुकेंगे। इसमें नैचुरल शुगर पाई जाती है ऐसे में इसको खाने से मीठे की क्रेविंग कम होगी। इसको आप ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं या फिर ग्रीन टी में डालकर हर्बल टी बना सकते हैं।
आंखों की रोशनी होगी तेज
गोजी बेरी आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इसमें ल्यूटिन और जीक्सैंथिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इसका सेवन करने से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा यह डिजिटल स्क्रीन से होने वाले नुकसान को कम करेगी। अगर आपको आंखो से जुड़ी कोई समस्या है तो इसका सेवन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
गोजा बेरी में पॉलीफेनॉल्स और पौटेशियम पाया जाता है। ऐसे में यह आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करेगी। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होगा और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होगा। यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएगी और आपकी धमनियां मजबूत बनेगी। यदि आप अपना बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट गोजी बेरी का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा दही या सलाद के साथ आप इसको खा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
