करीना कपूर खान की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अक्सर हेल्थ और फिटनेस से जुड़े आसान और असरदार टिप्स शेयर करती हैं। हाल ही में, उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ ऐसे टिप्स दिए हैं जो मेनोपॉज़ और पेरिमेनोपॉज़ से गुजर रही महिलाओं की मदद कर सकते हैं।
https://www.instagram.com/reel/DFxZ5b8z_m2/?utm_source=ig_web_copy_link
महिलाओं के लिए 3 सुपरफूड्स
रुजुता दिवेकर के अनुसार, मेनोपॉज़ के लक्षणों को कम करने के लिए तीन खास चीजें महिलाओं को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए:
मूंगफली खाएं

रुजुता दिवेकर का कहना है कि मूंगफली हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। यह न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि पेट को भी स्वस्थ रखती है। मूंगफली खाने से मेनोपॉज़ के दौरान होने वाली समस्याएं जैसे मूड स्विंग्स, वजन बढ़ना और हॉट फ्लैशेज को कम किया जा सकता है। वे सलाह देती हैं कि चाय या कॉफी के साथ मूंगफली खाएं।
चावल के साथ दाल खाएं

रुजुता के अनुसार रात के खाने में दाल-चावल खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह गैस, हॉट फ्लैशेज और नींद की समस्या को कम करता है। दाल में प्रोटीन और फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है और कब्ज से बचाता है। चावल शरीर को ऊर्जा देता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। यदि चावल के साथ छाछ भी पिएं, तो पेट के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
नाश्ता कभी न छोड़ें

रुजुता दिवेकर का कहना है कि मेनोपॉज़ के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी महसूस हो सकती है। इस दौरान नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर को जरूरी ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है। वे सुझाव देती हैं कि नाश्ते में फल, दलिया, दूध और अंडे जैसी पोषक चीजें शामिल की जाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
