ये बात तो सच है कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन काफी बेहतर तरीके से गुजरता है। बहुत से लोग सुबह-सुबह दौड़ने जाते हैं, कुछ घर पर ही योगा या मेडिटेशन कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके दिन की शुरुआत पॉजिटिव और शानदार तरीके से हो तो सुबह जागने के बाद भ्रामरी प्राणायाम जरूर करें। अगर आप इसे अपनी दिनचर्या में जोड़ते हैं तो आप दिनभर तनाव से मुक्त और स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं।

भ्रामरी प्राणायाम

दिमाग को करता है शांत

मानसिक तनाव और दिमागी शांति के लिए भ्रामरी प्राणायाम बहुत फायदेमंद है। हर किसी को रोजाना प्राणायाम को करना चाहिए। एक तो इसे करने से एकाग्रता बढ़ती है और दूसरा पढ़ाई/ काम में मन लगा रहता है। इसे करने से माइग्रेन और सिरदर्द जैसी समस्या से भी राहत मिल सकती है।

भ्रामरी प्राणायाम के फायदे

. मन होता है शांत और एकाग्र, साथ ही याददाश्त भी बढ़ती है।
. माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से राहत मिलती है।
. आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
. इसे करने से मस्तिष्क और नसें रिलैक्स रहती हैं।
. जिन्हें डिप्रेशन है वे लोग जरूर इसे करें, आपके नकारात्मक विचार कम होते हैं।
. ध्यान लगाने में भी मदद मिलती है।

भ्रामरी प्राणायाम करने का तरीका

इसे करने के लिए सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं। याद रखें भ्रामरी करने के लिए कोई शांत जगह का चुनाव करें। बैठने के बाद अपनी आंखों को बंद कर लें और दो लंबी सांस लें और छोड़ें। शरीर को रिलैक्स करें और दोनों हाथों की तर्जनी से अपने दोनों कानों को हल्का सा दबाएं और मुंह बंद करके मधुमक्खी जैसी हम्म्म्म की साउंड निकालें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *