हमारे यहां संतरा खाया भी जाता है और उसके छिलके को भी फायदेमंद माना जाता है। आप संतरे के छिलके को स्क्रब बनाकर त्वचा पर रंगड़ सकते हैं, जिससे चेहरे की सफाई होगी। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की सफाई करना चाहते हैं और वो भी बिना महंगे प्रोडक्ट्स के तो संतरे के छिलके का टोनर बना लें। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस यहां बताई गईं कुछ टिप्स को जानें और इस टोनर को फटाफट बना लें।
संतरे के छिलकों से Vitamin C टोनर
विटामिन सी टोनकर बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को अच्छे से उबाल लें। उबलने पर इसका रंग नारंगी हो जाए तो और पानी कम हो जाए तो इस पानी को निकाल लें। अब इस पानी में विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर और गुलाब जल मिला लें। सभी चीजों को मिक्स करें और एक स्प्रे बॉटल में डाल लें। लीजिए अब आप इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं।
विटामिन सी टोनर के फायदे

Good for skin pores
स्किन पोर्स को हेल्दी रखने में विटामिन सी टोनर काफी मददगार है। इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट होने के साथ उसकी बनावट बेहतर बनती है। स्किन हेल्दी रहती है और त्वचा के खुले पोर्स टाइट हो जाते हैं।
त्वचा की बनावट के लिए लाभदायक
चाहते हैं कि आपकी स्किन में झुर्रियां न हो और फाइन लाइन्से से बचे रहें तो आप इस विटामिन सी टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टोनर से त्वचा की बनावट बेहतर बनी रहेगी और फिर कोलेजन बूस्ट होगा। स्किन टाइट होगी और त्वचा पर निखार आएगा।
एंटी बैक्टीरियल
ये टोनर विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर है और एक्ने, दाग-धब्बों की समस्या को कम करने में माहिर भी। ऐसे में अगर अपनी त्वचा की भलाई चाहते हैं तो ये टोनर आपके लिए मददगार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
