किडनी शरीर का एक जरुरी हिस्सा मानी जाती है। यह शरीर में से एक्स्ट्रा पानी और गंदगी बाहर निकालने का काम करती है। यदि इसमें कोई खराब हो जाए तो शरीर में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है। किडनी अगर खराब हो जाए तो शरीर में गंदगी और पानी जमने लगता है। इसके कारण हाई बीपी, हड्डियों की समस्या, पेशाब में खून आना और कुछ गंंभीर लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में यदि समय पर इसका इलाज न करवाया जाए तो किडनी फेल भी हो सकती है। अगर आपको रात में शरीर में कुछ खास लक्षण दिखे तो यह किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे लक्षणों के बारे में।
रात में प्यास लगना
किडनी ख राब होने के कारण आपके शरीर में पानी का संतुलन भी बिगड़ने लगता है। ऐसे में इसके कारण आपको रात में बहुत ज्यादा प्यास लगती है। यदि आपको रात में बार-बार पानी पीने की आदत है तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसा लक्षण नजरअंदाज न करें।

नींद खुलना
किडनी की समस्या होने पर आपकी नींद पर भी असर हो सकता है। जब किडनी आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाती तो इसके कारण शरीर में ही विषाक्त पदार्थ बढ़ते हैं इसके कारण आपकी नींद भी प्रभावित होती है। इससे आपकी रात में बार-बार नींद खुल सकती है।
पेशाब करते हुए दर्द होना
किडनी में यदि आपको समस्या हो तो मूत्र मार्ग में इंफेक्शन या सूजन हो सकती है। इसके कारण आपको पेशाब के दौरान दर्द या जलन भी हो सकती है। यह किडनी में इंफेक्शन या किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है ऐसे में यदि कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाएं।
पेशाब में खून आना
यदि पेशाब में खून आ रहा है तो यह भी किडनी के इंफेक्शन,पथरी या अन्य गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर आपके पेशाब में खून दिखे तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
रात में बार-बार पेशाब आना
कुछ लोगों को रात में पेशाब करने के लिए उठने की आदत होती है। ऐसे में यदि आपको भी रात में बार-बार पेशाब करने आए तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। यदि आपकी किडनी अच्छे से काम न करे तो इससे शरीर के तरल पदार्थ भी अच्छे से नहीं निकलते जिसके कारण आपके पेशाब की दिक्कत भी हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
