वैलेंटाइन विक में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। आप शायद यह न जानते हों कि किस करने से सिर्फ प्यार ही नहीं बढ़ता बल्कि इससे आपको शारीरिक और मानसिक फायदे भी होते हैं। यह बात रिसर्च में भी सामने आई है कि किस करने के दौरान आपके शरीर में एड्रीनलीन नाम का हार्मोन बनता है जो आपके दिल के लिए बेहद लाभकारी होता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए किस करने के और भी फायदे बताते हैं।
कैलोरी होगी बर्न
किस करने से 2-6 कैलोरी आपकी हर मिनट में बर्न होती है। ऐसे में इससे मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यदि आप किस करेंगे तो आपका वजन कम होने लगेगा। अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, किस करने के तरीके और समय के मुताबिक एक मिनट में आपकी 2 से लेकर 26 कैलोरी बर्न हो सकती है।

दिल रहेगा हेल्दी
किस करना आपके दिल के लिए बेहद जरुरी होता है। इससे आपकी दिल की धड़कन तेज होगी और रक्त संचार में भी सुधार होगा। यदि आप नियमित तौर पर किस करते हैं तो आपको दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम रहेगा।
दर्द से मिलेगा छुटकारा
किस करने से आपके शरीर में तेजी से एंडोर्फिन बनता है। यह आपके लिए एक नैचुरल पेन किलर के तौर पर काम करेगा। इस हार्मोन से आपको खुशी और सूकून मिलता है। ऐसे में यदि आप किसी तरह के दर्द से जूझ रहे हैं तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा।
तनाव होगा दूर
किस करने से शरीर में गुड हार्मोन्स रिलीज होते हैं। यह आपको खुश रखने में मदद करेंगे। ऑक्सिटोसीन, डोपामाइन और इंडोर्फिन जैसे कुछ हार्मोन्स भी शरीर में से रिलीज होते हैं जिससे आपका तनाव दूर होगा और आप रिलैक्स भी रहेंगे।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
जब आपको किसी को किस करते हैं तो आपकी धड़कन तेज होती है। ऐसे में इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहेगा। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। किस करने से मुंह में जाने वाले जर्म्स को नुकसान नहीं होता और आपके स्वास्थ्य को भी फायदा होता है। यह हार्मोन्स आपके इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

मेंटल हेल्थ भी रहेगी अच्छी
इससे आपके शरीर में ऑक्सीटोसीन का स्तर बढ़ेगा। यह एक तरह का हार्मोन होता है। इसको लव हार्मोन कहते हैं ऐसे में यह हार्मोन आपका तनाव और चिंता कम करेगा। इससे आप शांत और खुश रह पाएंगे।
स्किन बनेगी ग्लोइंग
पार्टनर को किस करने से आपके चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव होगी। इससे आपके ब्लड सर्कुलेशन में भी तेजी आएगी। किस आपके स्किन पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करेगी। इसके अलावा समय से पहले आने वाली झुर्रियां भी इससे कम होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
