अगर आप भी अपने बालों को घर पर पार्लर जैसा ट्रीटमेंट देना चाहते हैं और उन्हें सुंदर बनाना चाहते हैं, तो रुचिता घग की बताई गई हेयर मास्क रेमेडी को जरूर ट्राई करें। उन्होंने एक ऐसा हेयर मास्क बनाने का तरीका बताया है, जो आपके बालों को चमकदार, लंबे और घने बना देगा। आइए जानते हैं इस असरदार हेयर मास्क को बनाने का तरीका।
बालों की देखभाल क्यों है जरूरी
बालों की देखभाल उतनी ही जरूरी है जितनी कि शरीर और त्वचा की देखभाल। इसके लिए हम कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जैसे हेयर सीरम, शैम्पू आदि। लेकिन इनमें केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। हमारे बालों को इन सबकी बजाय प्राकृतिक पोषण की जरूरत होती है। यही कारण है कि रुचिता घग ने एक नेचुरल हेयर मास्क का नुस्खा शेयर किया है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
रुचिता घग का हेयर मास्क रेमेडी
रुचिता घग ने इस हेयर मास्क के लिए फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) का इस्तेमाल किया है, जो बालों की सेहत और उनकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। फ्लैक्स सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को हेल्दी और शाइनी बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें चावल का आटा भी मिलाया जाता है, जो बालों के लिए फायदेमंद है।
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
पानी – 1-2 गिलास
फ्लैक्स सीड्स – 1 कटोरी
चावल का आटा – 2 चम्मच
(नोट: इन सामग्री को आप अपने बालों की लंबाई और वॉल्यूम के अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं।)
हेयर मास्क बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन लें और उसमें 2 गिलास पानी डालकर उसे गर्म होने दें।
जब पानी में हल्का उबाल आने लगे, तो उसमें 1 कटोरी फ्लैक्स सीड्स डालकर पानी को 10-15 मिनट तक उबालने दें।
इस दौरान एक कटोरी पानी में 2 चम्मच चावल का आटा मिलाकर मिक्स करें।
अब इस चावल के आटे वाला पानी पैन में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
5 मिनट और पकाने के बाद आप देखेंगे कि पानी में फ्लैक्स सीड्स का जेल जैसा रूप बन गया है।
अब गैस बंद कर दें और इसे छानकर एक बाउल में निकाल लें। इस नुस्खे को ठंडा होने दें।
हेयर मास्क का इस्तेमाल
ठंडा होने के बाद इस हेयर मास्क को अपने बालों में अच्छे से लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। समय पूरा होने के बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें और फिर देखें कैसे आपके बाल रुचिता घग के बालों की तरह चमकदार और सुंदर हो जाते हैं।
फ्लैक्स सीड हेयर मास्क के फायदे
रुचिता घग द्वारा बताई गई इस रेमेडी में चावल के आटे का उपयोग स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने और नेचुरल हेयर ऑयल की एक्सेस को कम करने में मदद करता है। वहीं, फ्लैक्स सीड्स बालों की ग्रोथ को भी बूस्ट करते हैं और बालों को लंबा, घना, और शाइनी बनाने में मदद करते हैं।
तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल रुचिता घग की तरह सुंदर, चमकदार और घने बनें, तो इस हेयर मास्क को जरूर आजमाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
