अगर शुरू से आप ये ही सोचते आ रहे हैं कि पाचन तंत्र सिर्फ खाने को पचाने का काम करता है तो ये जानकारी अधूरी है। पाचन तंत्र और आंतें हमारे खाने को हजम करने के साथ, हमारी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करती हैं। कुछ रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हमारी 70 फीसदी इम्यूनिटी हेल्दी गट से शुरू होती है। आंतों में जमी गंदगी और टॉक्सिन को बाहर निकाला जाए तो न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता है बल्कि गट हेल्थ में भी सुधार किया जा सकता है।

पेट साफ न हो तो?

अगर आपका पेट पूरी तरह से साफ नहीं है तो कब्ज, ब्लोटिंग, एसिडिटी और हेवीनेस जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ये परेशानी आंतों में गंदगी, बैक्टीरिया और मल के इकट्ठा होने से होती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना त्रिफला और एलोवेरा का सेवन किया जाए तो आंतों में जमा गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है। पेट साफ न रहने की समस्या से परेशान लोग आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन जरूर करें।

त्रिफला के फायदे

ये तो आपको पता ही होगा कि त्रिफला एक आयुर्वेदिक हर्बल फार्मूला है, जो आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है। इससे गट हेल्थ में सुधार और पेट की गंदगी साफ होती है। त्रिफला से पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद होती है। त्रिफला के सेवन से वात,कफ और पित्त बैलेंस रहता है। जब इन तीनों का बैलेंस रहता है तो डाइजेशन दुरुस्त रहता है।

सेवन का तरीका

इसके सेवन के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाएं और रात में सोने से पहले सेवन कर लें। जब सुबह उठते हैं तो इस चूर्ण की मदद से पेट की सफाई हो जाएगी। बार-बार टॉयलेट जाने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा आपकी स्किन और बालों की केयर करने के साथ-साथ गट हेल्थ का भी ध्यान रखता है। एलोवेरा जेल नेचुरली सूदिंग और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह अगर खाली पेट एलोवेरा जेल का सेवन किया जाए तो आसानी से पेट साफ हो जाएगा। इसके सेवन के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। रोजाना इसमें आधा नींबू मिलाकर सुबह इसका सेवन कर लें, आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *