आजकल लोगों में बहुत क्रेज आ गया है पतले होने का है। वे कई तरह की चीजें अपनाते हैं, कोई जिम, कोई योगा या कोई और ट्रेंडी चीज। वैसे ये भी है कि आजकल लोग जापानी लोगों और वहां के कल्चर को भी बहुत पसंद कर रहे हैं।
लोग एनीमे और वहां के शोज़ को देखना खूब पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार आपके दिमाग में ये बात भी आई होगी कि वहां के लोग इतना फिट कैसे हैं, क्योंकि वहां ज्यादातर हमें पतले लोग ही देखने को मिलते हैं तो चलिए पता लगाते हैं।
जापानी लोगों के पतले होने का राज़
जापानी लोगों के पतले होने का कोई बहुत बड़ा राज़ नहीं है। इन चीजों को आप भी अपनाकर अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते हैं।
. जापानी लोग अपनी दिनचर्या में ज्यादातर पैदल चलना, साइकिल चलाना और गार्डनिंग जैसे काम करना पसंद करते हैं। इन सब चीजों को अपनाने से वे नेचरुली अपने आपको फिट रख पाते हैं।
. वे अपना खाना धीरे-धीरे खाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि धीरे-धीरे खाने पर एक तो स्वाद अच्छा आता है, मुहं में सारे टेस्ट घुल जाते हैं और साथ ही डाइजेशन में भी मदद होती है।
. वे खाने में प्रोसेस्ड फूड या फैट वाला भोजन नहीं करते। उनका खाना अनप्रोसेस्ड और फ्रेश होता है।
. जापान में, भोजन को छोटे-छोटे बर्तनों में परोसा जाता है, जिसमें मात्रा पर नियंत्रण और पोषक तत्वों के संतुलित सेवन पर ध्यान दिया जा सके।
. वे शुगरी ड्रिंक और कैफीन वाली ड्रिंक की जगह ग्रीन टी का सेवन करना पसंद करते हैं। ग्रीन टी के सेवन से हाइड्रेशन होता है और फालतू की कैलोरी नहीं मिलती।
ध्यान रखने योग्य बातें
याद रखें कि हर किसी का खाना-पीना और शरीर अलग होता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर या स्किन जापानी लोगों जैसी हो जाए तो यहां आप गलत हो सकते हैं। कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है, लेकिन अगर आप भारतीय हैं तो आपके खान-पान और जगह, मौसम का भी आप पर असर है। फिर भी अगर आप इन चीजों को शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
