साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी दमदार एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आती है। एक्टिंग के अलावा वह अपने शांत स्वभाव से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था कि वह शांति और वेलनेस के रास्ते पर चल रही हैं। अपनी सेहत का वह खासतौर पर ध्यान दे रही है और कुछ आसान से तरीके भी अपना रही है। माइंडफुलनेस प्राप्त करने के लिए वह माइंडफुल ब्रीदिंग कर रही हैं ताकि वह अंदरुनी तौर पर शांत रह सकें। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक्टिव तौर पर मेडिटेशन कर रही है और कम से कम 15 मिनट की मेडिटेशन के लिए वह अपने फैंस को भी कह रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेडिटेशन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे। तो चलिए आपको इसी बारे में बताते हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/CBw9QFwBaxq/?utm_source=ig_web_copy_link
मन होगा शांत
सामंथा का कहना है कि मेडिटेशन करने से आप अपने आप से जुड़ेंगे। आपको अपने बारे में और भी ज्यादा चीजें पता लगेगी। आपको उन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे जो आपके मन में चल रहे होंगे। वह खुद भी इसके जरिए ही काम और शांत रहने वाली स्थिति में पहुंच रही है।
क्या होती है मेडिटेशन?
शांति में ध्यान करने को ही मेडिटेशन कहा जाता है। इसके जरिए आप खुद को मिलते हैं अपने अंदर झांकते हैं। इस समय कोई भी विचार आपके दिमाग में नहीं आना चाहिए। यदि आप रोज इसका अभ्यास करेंगे तो आपका मन धीरे-धीरे शांत रहने लग जाएगा। आपको अपने कई सारे सवालो के जवाब भी खुद ही मिल जाएंगे। आप बैठकर, लेटकर या फिर चलते-चलते कभी भी मेडिटेशन कर सकते हैं।
शरीर में आएगी एनर्जी
रोज के कामों में अक्सर सारी एनर्जी खत्म हो जाती है। चेहरे पर भी साफ दिख जाता है कि आप कितने थके हुए हैं लेकिन यदि आप मेडिटेशन करेंगे तो आपके अंदर एक नई एनर्जी आएगी। यह एनर्जी सेल्फ अवेयर होती है तभी आपके अंदर इसका संचार होगा।
तनाव होगा कम
आज के समय में हर व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है। काम के चलते या किसी निजी कारण स्ट्रेस सबको होता है इसके कारण सब परेशान हो जाते हैं और मानसिक रुप से अकेला महसूस करने लगते हैं। यदि आप अपना स्ट्रेस कम करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा तरीका मेडिटेशन ही रहेगा। मेडिटेशन करने से आपको बहुत अच्छा और शांत महसूस होगा। इसके अलावा आपका तनाव भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

दिमाग होगा तेज
मेडिटेशन करने से सिर्फ आपके शरीर को ही फायदे नहीं होती बल्कि आपका दिमाग भी हेल्दी रहता है। आप मानसिक तौर पर काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आपका कॉग्निटिव फंक्शन भी अच्छा होगा। आपके नर्वस सिस्टम का स्ट्रेस कम होगा और आपका दिमाग अच्छे से काम करने लगेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
