गलत-खानपान, प्रोसेस्ड फूड और खराब लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। महिला हो या फिर पुरुष सभी इसके चलते परेशान हो गए हैं। एक बार वजन अगर बढ़ जाए तो उसे कम करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज, डाइट प्लान और योग जैसी रुटीन का सहारा भी लेते हैं। वहीं कुछ लोग नैचुरल तरीके से वजन कम करने के तरीके ढूंढते हैं। ऐसे में यदि आप भी वजन कम करने के लिए कोई नैचुरल तरीका देख रहे हैं तो गाजर और चुकंदर से बना जूस आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यह जूस सिर्फ आपका वजन ही नहीं घटाएगा बल्कि शरीर को और भी कई फायदे देगा। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं।

चुकंदर और गाजर जूस के फायदे

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों के मौसम में वजन कम करने के लिए चुकंदर और गाजर का जूस बेहद फायदेमंद साबित होगा। इन दोनों चीजों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होता है जो आपका वजन घटाने में मदद करेंगे। इसके अलावा यह जूस स्किन और बालों को भी खूबसूरत बनाएगा।

बढ़ेगा मेटाबॉल्जिम

यह जूस आपके शरीर के मेटाबॉल्जिम तेज करेगा। इससे आपके लिए कैलोरी बर्न करना आसान हो जाएगा। यह जूस शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट पिघलाकर उसे एनर्जी में बदलेगा जिससे आपके लिए वजन कम करना आसान होगा।

बॉडी होगी डिटॉक्स

गाजर और चुकंदर से बना यह जूस आपके शरीर को डिटॉक्स भी करेगा। इसे पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे। यदि आपका शरीर डिटॉक्स होगा तो पाचन क्रिया और मेटाबॉलिक सिस्टम भी अच्छे से काम करेगा। रोज एक गिलास चुकंदर और गाजर का जूस यदि आप पिएंगे तो वजन और फैट तेजी से कम होने लगेगा।

शरीर को मिलेगी एनर्जी

आपको बता दें कि चुकंदर और गाजर दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिसमें कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में यदि आप इसे पिएंगे तो आपके शरीर को कैलोरी कम मात्रा में मिलेगी। इसमें विटामिन्स मौजूद होते हैं जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी। ऐसे में वजन घटाने के लिए यह जूस फायदेमंद रहेगा।

फाइबर भी होता है मौजूद

इन दोनों चीजों में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा। इसे पीने से आप बार-बार खाने से बचेंगे और वजन भी तेजी से कम होने लगेगा। इसके अलावा यह जूस आपकी पाचन क्रिया को भी सुधारेगा। इसे पीने से आपकी भूख कंट्रोल में रहेगी और वजन व मोटापा घटाने में मदद मिलेगी।

ये भी होंगे फायदे

यह जूस सिर्फ वजन घटाने ही नहीं बल्कि आपको और भी कई फायदे देगा।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

इस जूस मं पाए जाने वाले पोषक तत्व आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करेंगे। जूस पीने से आपकी हार्ट हेल्थ अच्छी होगी।

स्किन बनेगी ग्लोइंग

इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं ऐसे में यह जूस स्किन को अंदर से पोषण देगा और दाग-धब्बे भी कम होगा। रोज इस जूस को यदि आप पिएंगे तो आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *