बिजी रुटीन के चलते आज के समय में बहुत से लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते। सुबह-सुबह जल्दी उठकर फटाफट अपने ऑफिस या डेली रुटीन में लग जाते हैं और ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। आप शायद यह न जानते हों कि सुबह का नाश्ता छोड़ने से आपके शरीर पर क्या असर होगा। सुबह का नाश्ता न करके आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको यही बताते हैं कि सुबह ब्रेकफास्ट अगर आप नहीं करते तो आपके शरीर पर कैसे असर होगा।

मेटाबॉल्जिम हो जाएगा स्लो

अगर आप ब्रेकफास्ट छोड़ देंगे तो आपके शरीर का मेटाबॉल्जिम स्लो हो जाएगा। इसके कारण वजन बढ़ना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ेगा। मेटाबॉल्जिम स्लो होने के कारण आपका पाचन तंत्र भी धीमा हो जाएगा जिससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में रहेगी एनर्जी की कमी

ब्रेकफास्ट छोड़ देने से आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलेगी। इसके कारण आपको थकान, कमजोरी और एकाग्रता में भी कमी आएगी। ब्रेकफास्ट न करने से आपको पूरे दिन थकान महसूस होगी और सिर में भी दर्द रहेगी।

पोषण की कमी

सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ने से आपके शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी। आपको विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे जरुरी तत्व नहीं मिल पाएंगे। इसलिए आप नाश्ता नियमित तौर पर करें।

नाश्ते में खा सकते हैं ये चीजें

अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करना चाहते हैं तो कुछ और चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को एनर्जी और पोषण देगी। साथ ही ब्रेकफास्ट छोड़ने से जो आपके शरीर को नुकसान होगा उससे भी बचाव होगा। रोज ब्रेकफास्ट करने से आपका शरीर भी हेल्दी रहेगा।

. फल और सब्जियां
. साबुत अनाज

. नट्स और बीज
. प्रोटीन शेक या फिर स्मूदी
. दही और पनीर

सेहत पर भी होगा असर

नाश्ता छोड़ने के कारण आपकी सेहत पर भी असर होगा।

. थकान और कमजोरी
. बढ़ जाएगा वजन

. मेटाबॉल्जिम हो जाएगा स्लो
. शरीर में पोषण की कमी
. स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम्स आदि।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *