ब्राह्मी का नाम तो आपने सुना ही होगा, ये जड़ी बूटियों में से एक है। आपको बता दें कि ब्राह्मी में कई प्रकार के बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं जो कि बालों की कई समस्याओं को कम करने में मददगार हैं। इसके बालों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और कोलेजन बूस्ट करने में भी मददगार है। ये मेलेनिन भी बढ़ाता है। इसलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताया जाएगा कि बालों में ब्राह्मी का पानी किस तरह लगाया जाए। साथ ही इसके फायदे भी बताए जाएंगे।
ब्राह्मी का पानी
ब्राह्मी के पानी को बनाने के लिए सबसे पहले ब्राह्मी को पानी में डालकर उबालें। इसके बाद मेथी के बीज और नीम की पत्तियों को डाल दें। इन सब चीजो को डालकर उबाल लें। अब आप इस पानी को अपने बालों में लगा सकते हैं।
लगाने का तरीका
इसके उपयोग के लिए ब्राह्मी के पानी को बालों में कॉटन की मदद से लगाएं, फिर हल्के हाथों से मसाज करें। आप इसे रातभर लगाकर भी छोड़ सकेत हैं और सुबह बालों को धो लें।
बालों के लिए ब्राह्मी के पानी के फायदे
बालों के विकास के लिए ब्राह्मी के पानी को हफ्ते में दो बार बालों में लगाएं। इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें, जिससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन तेज हो। सप्ताह में एक बार इसका उपयोग, समय के साथ बालों के विकास को काफी हद तक बढ़ा सकता है।
अगर आपके बालों में डैंड्रफ है तो ब्राह्मी का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए ब्राह्मी का पानी लें और स्कैल्प पर लगा लें। इससे आपकी डैंड्रफ की समस्या कमी हो जाएगी। एंटीबैक्टीरियल नेचर की वजह से ये स्कैल्प को साफ करने के साथ डैंड्रफ की समस्या में कमी लाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
