कोई न कोई तनाव तो हर इंसान को रहता है। चाहे फिर वो पढ़ाई का हो या जॉब का। ऐसे में एक्सपर्ट्स तनाव को कम करने के लिए बहुत सी सलाहें देते हैं। जिन्हें लोग अपनाते भी हैं और उन्हें फायदे भी होते हैं। तो ऐसे ही आपके लिए एक और अच्छी चीज लाएं हैं, जिसे कर आप अपने तनाव से राहत पा सकते हैं। डरिए मत, कोई बहुत बड़ी चीज नहीं हैं, बल्कि अगर एक बार शुरू किया तो आपको भी मजा आएगा और ये आपकी आदत बन जाएगा।
Knitting (बुनाई)

बुनाई से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। पता है कि ये वर्षों पुरानी चली आ रही चीज है, लेकिन उतनी ही कारगर भी है। अकसर पुराने समय में महिलाएं खाली वक्त में बुनाई करती थीं। घर के सारे काम निबटा कर कढ़ाईबुनाई शुरू कर देती थीं। वैसे आजकल ये काम लड़का और लड़की दोनों ही कर लेते हैं, क्योंकि तनाव से राहत तो दोनों को चाहिए।
बुनाई करने के फायद
Relaxation
बुनाई करते हैं तो हमारा दिमाग रिलैक्स होता है। बुनाई के समय यही होता है कि आप उल्टा-सीधा फंदा बुनती हैं और यही प्रक्रिया दोहराते रहते हैं। इसी दोहराव की प्रक्रिया हमारे दिमाग को रिलैक्स करती है। माना जाता है कि ये जब रिलैक्सेशन वैसी ही होती है जैसे मैडिटेशन या योगा करते समय होती है।
Medicine
ये जानकर हैरान हो जाएं, लेकिन बात सही है कि बुनाई करना एक दवा का काम भी करती है। इससे काफी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। जब हम बार-बार एक ही तरीके को दोहराते हैं तो हमारा दिमाग रिलैक्स हो जाता है, जिससे हार्ट रेट भी कम होता है और परिणामस्वरूप हमारा ब्लड प्रैशर भी कम हो जाता है, जिससे स्ट्रैस हारमोन कोर्टिसोल घट जाता है।
Productivity
जब आप बुनाई करते हैं तो ये आदत आपको प्रोडक्टिव बना देती है। फंदे बुनते-बुनते आप कुछ न कुछ तो जरूर बना लेते हैं और फिर वही चीज जो आपने हाथों से बनाई होती है वो काम भी आती है और उसे देखकर अच्छा भी लगता है। इससे स्वैटर वगैरह के साथ घर को सजाने के लिए गुलदस्ता, फूल आदि भी बन सकते हैं। आजकल तो बहुत से लोगों ने इसका काम भी शुरू कर दिया है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
