पालक एक ऐसा सूपरफूड होता है जिसे खाने से एक नहीं कई तरह के फायदे होते हैं। खासतौर पर हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए पालक बेहद फायदेमंंद होगी। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल संबंधी परेशानियों को दूर करता है। इसके अलावा यदि नियमित तौर पर इसका सेवन किया जाए तो यह आपको दिल के साथ-साथ कई और प्रॉब्लम्स से भी बचाएगी। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि पालक खाने से क्या-क्या फायदे होंगे।
फ्री रेडिकल्स से होगा बचाव
एक्सपर्ट्स की मानें तो पालक में जेक्सैंथिन और विटामिन-सी जैसे पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में से फ्री रेडिकल्स को कम करेंगे। हरी सब्जी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को भी रोकेंगे। नियमित तौर पर इसे खाने से दिल संंबंधी परेशानियां दूर होगी।

कोलेस्ट्रॉल होगा कम
पालक में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करेंगे। कोलेस्ट्रॉल कम होने से धमनियों को साफ रखने में भी मदद करेगी। धमनियों को हेल्दी रखने के लिए हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक और हार्ट की बाकी प्रॉब्लम्स भी दूर करेगा।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
इसमें पोटैशियम और नाइट्रेट मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व ब्लड प्रेशर मैनेज करेंगे। दिल के मरीजों को खासतौर पर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कहा जाता है ताकि दिल पर जोर न पड़े और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो पाए।
सूजन होगी कम
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी मौजूद होते हैं। यह गुण शरीर में ब्लड फ्लो को सुधारेंगे। शरीर का ब्लड फ्लो सही रहने पर सूजन कम करेंगे इससे हार्ट के मरीजों को होने वाली परेशानी कम होगी।

शरीर में नहीं होगी खून की कमी
पालक आयरन का भी अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। ऐसे में इसे खाने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने में मदद मिलेगी। यह ऑक्सीजन की कमी पूरी करेगा दिल को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। जिन लोगों को शरीर में खून की कमी रहती है उन्हें पालक का सेवन जरुर करना चाहिए।
इस तरह करें सेवन
सर्दियों के मौसम में हार्ट के मरीज पालक का सूप, सलाद या फिर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा पालक के पत्तों से बनी सब्जी या परांठा भी बनाकर खा सकते हैं हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि परांठे में ज्यादा तेल और मसाले इस्तेमाल न करें।
ये भी रखें ध्यान
पालक हार्ट की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। यह हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाएगी ऐसे में इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आपके परिवार में किसी को पालक से एलर्जी हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
