बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने कातिलाना फिगर से भी वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक हैं और वह रोज एक्सरसाइज भी करती हैं। जिम में अक्सर एक्सरसाइज करते हुए वह स्पॉट की जाती हैं लेकिन एक्ट्रेस की फिटनेस का राज सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि खास डाइट भी है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको उनकी सीक्रेट डाइट बताते हैं।
बैलेंस्ड डाइट लेती हैं
उर्वशी रौतेला खुद को फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। वह बैलेंस्ड डाइट का सेवन करती हैं। वह इसके जरिए ही अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती हैं। ब्रेकफास्ट के तौर पर वह मसूली, अंडे का सफेद भाग, आमलेट और मल्टीग्रेन ब्रेड खाती हैं। इसके अलावा वह नाश्ते में ताजे फल और बादाम का सेवन भी करती हैं।

रोज करती हैं योगा
इसके अलावा एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग भी जरुर करती हैं। जिम वर्कआउट, खाली समय में डांस करती हैं। हफ्ते में वह तीन बार जिम जाती हैं। वेट ट्रेनिंग और कौर एक्सरसाइज करती हैं ताकि वो अपना फिगर कर्वी कर सकें।
लंच डिनर में लेती हैं ये चीजें
उर्वशी लंच में दाल, रोटी, ब्राउन राइस और सब्जियां जरुर खाती हैं। इसके अलालवा वह ब्राउन राइस और रोटियां खाती हैं क्योंकि इसमें कार्ब्स की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इससे उन्हें काफी समय तक एनर्जी मिलती है। वहीं दालों से उन्हें प्रोटीन मिलता है। डिनर के तौर पर सलाद, सब्जियां, मछली और चिकन भी खाती हैं।
बॉडी पॉश्चर में होगा सुधार
उर्वशी सुबह उठकर योग और प्राणायाम भी करती हैं। इससे उनके शरीर में लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। इसके अलावा बॉडी पॉश्चर सुधारेगा और तनाव भी कम होगा।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C_QQt1wI2P6/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
भरपूर मात्रा में पीती हैं पानी
एक्ट्रेस खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीती हैं। इसके अलावा वह कभी-कभी नारियल पानी भी जरुर पीती हैं इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी। समय-समय पर वह डाइट बदलती रहती हैं। इसके अलावा वह वर्कआउट से ब्लैक कॉफी भी लेती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
