सर्दियों के मौसम में अगर अपना ध्यान न रखा जाए तो बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अक्सर सर्दी के मौसम गले में खराश और कई अन्य तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको भी इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अंत तक पढ़ें ताकि आपकी आधा ज्ञान न मिले।
नींबू-लौंग का काढ़ा

काढ़े का नाम सुना है तो आपको पता लग जाना चाहिए ये कितना ताकतवर हो सकता है आपके शरीर के लिए। नींबू और लौंग का काढ़ा शरीर से विषैले पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत नींबू-लौंग के काढ़े के साथ करते हैं तो इससे आपको दिन भर एनर्जी मिलती रहेगी और तरोताजा महसूस करेंगे।
सामग्री और बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक गिलास पानी, नींबू और पांच लौंग के टुकड़े। इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी को गर्म कर लें और कुछ पांच लौंग के टुकड़े को डालकर उबाल लें। अब इसके बाद पानी को छान लें। छानने का बाद इसमें नींबू का रस या शहद भी डाल सकते हैं। इसे सुबह-सुबह पीने से आपको बहुत लाभ होगा। काढ़े को आप दिन में दो बार यानी सुबह और शाम पी सकते हैं।
काढ़े के फायदे
नींबू और लौंग का काढ़े को पीने से शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन आसान तरीके से होता है। अगर इसका सेवन करते हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होगा, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। वहीं आपको बता दें कि नींबू में मौजूद विटामिन सी की मात्रा और लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
