भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठकर निकलता है। डेस्क जॉब्स और वर्क फ्रॉम होम के चलते तो यह आदत और भी ज्यादा बढ़ गई है। आपको यह आदत भले ही सही लगे लेकिन लंबे समय तक जब आप बैठे रहेंगे तो इससे आपकी गट हेल्थ पर गंभीर असर होगा। इसके कारण फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाएगी जिससे गट माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ जाएगा। इसके चलते पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, सूजन और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। शोध से यह बात साबित हुई है कि लंबे समय तक बैठने से आपके पेट के आस-पास की चर्बी बढ़ जाएगी जिससे गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि आप इस समस्या से कैसे बच सकते हैं।

लंबे समय तक बैठने के कारण होने वाले नुकसान

. जब आप लंबे समय तक बैठते हैं तो इससे शरीर की एक्टिविटी कम हो जाती है जिसके कारण पाचन प्रक्रिया भी धीमी हो जाएगी।

. खाने के पचने में ज्यादा समय लरेगा जिसके कारण एसिडिटी, गैस और अपच हो सकती है।

. फिजिकल एक्टिविटी कम होने और लंबे समय तक बैठने से पेट के आस-पास चर्बी जमा हो जाएगी जिससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित होगा।

. इससे आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ेगा जिससे गट और ब्रेन कनेक्शन पर असर होगा। इसके कारण आपका पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाएगा।

. घंटों बैठने के कारण गट में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाएगा। इसके कारण इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं होने लगेगी।

. शरीर के निचले हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाएगा जिससे आंतों में सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं होगी।

इस तरह करें अपना बचाव

एक्सरसाइज करें

यदि आप चाहते हैं कि आपका गट हेल्दी रहे तो दिन में कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज या योग जरुर करें। इससे गट हेल्थ बेहतर होगी।

अच्छी मात्रा में पानी पिएं

जब आप भरपूर मात्रा में पानी पिएंगे तो आपका पाचन तंत्र सही रहेगा। इससे आप कब्ज से भी बचे रहेंगे।

पोश्चर सही रखें

कुर्सी पर जब भी बैठें तो अपना पोश्चर सही रखें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और पैरों को जमीन पर टिकाकर बैठें।

फाइबर फूड खाएं

अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। फल, सब्जियां और साबुन अनाज शामिल करें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

इस बात का भी रखें ध्यान

लंबे समय तक बैठने से आपकी गट हेल्थ प्रभावित होगी। ऐसे में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। नियमित ब्रेक लेते रहें, एक्टिव रहें और डाइट पर ध्यान दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *